फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Husband saved wife name as Chubby woman goes to court husband fined heavily News goes Viral

Viral News: पति ने 'मोटी' नाम से किया पत्नी का नाम नंबर सेव, महिला पहुंची कोर्ट, हसबैंड पर लगाया भारी जुर्माना

Thu, 23 Oct 2025 11:37 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 23 Oct 2025 11:37 AM IST
सार

Viral News: यह पूरा मामला तुर्की के उसाक शहर का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पति-पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा था। इसी दौरान पत्नी ने अदालत में एक बात रखी जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उसने कहा कि उसके पति ने अपने फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में उसका नाम टॉम्बेक लिख रखा था।

विज्ञापन
Husband saved wife name as Chubby woman goes to court husband fined heavily News goes Viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों तुर्की से जुड़ी एक खबर खूब चर्चा में है। यह मामला जितना अजीब है, उतना ही दिलचस्प भी। दरअसल यहां की एक अदालत ने एक पति को अपनी पूर्व पत्नी को मुआवजा देने का आदेश दिया और वजह सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पति ने अपने मोबाइल फोन में पत्नी का नाम चब्बी यानी मोटी के नाम से सेव कर रखा था। पहली नजर में यह मजाक जैसा लगता है, लेकिन अदालत ने इसे पत्नी के सम्मान से जुड़ा मामला मानते हुए सख्त फैसला सुनाया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह खबर
यह पूरा मामला तुर्की के उसाक शहर का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पति-पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा था। इसी दौरान पत्नी ने अदालत में एक बात रखी जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उसने कहा कि उसके पति ने अपने फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में उसका नाम टॉम्बेक लिख रखा था। तुर्की भाषा में इस शब्द का मतलब चब्बी यानी मोटी होता है। पत्नी का कहना था कि यह शब्द उसने प्यार से नहीं, बल्कि उसका मजाक उड़ाने के लिए इस्तेमाल किया था। इस बात से उसे बहुत ठेस पहुंची और वह खुद को अपमानित महसूस करने लगी।
विज्ञापन


पति की इस हरकत से नाराज हुई महिला
अदालत में जब इस पर बहस हुई तो यह साफ हुआ कि पत्नी को इस बात से सच में दुख हुआ है। उसने कहा कि किसी भी महिला के लिए उसका वजन या शरीर को लेकर ताना सुनना बहुत तकलीफदेह होता है। अदालत ने भी माना कि पति का यह रवैया अपमानजनक है और इससे पत्नी की भावनाएं आहत हुई हैं। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह मामला सिर्फ मजाक का नहीं, बल्कि आत्मसम्मान से जुड़ा है। इसलिए पति को “भौतिक और नैतिक नुकसान” यानी मानसिक और आर्थिक हानि के लिए मुआवजा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया
तुर्की की कोर्ट ऑफ कैसेशन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति का वजन या शरीर का आकार मजाक का विषय नहीं होना चाहिए। अदालत ने यह भी कहा कि पति-पत्नी जैसे रिश्तों में सम्मान बहुत जरूरी है। किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह अपने जीवनसाथी का अपमान करे। चाहे बात कितनी भी छोटी क्यों न हो। यह फैसला अब वहां एक तरह की कानूनी मिसाल बन गया है। यानी अगर भविष्य में कोई और व्यक्ति अपने साथी का इस तरह मजाक उड़ाएगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed