फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Husband leaves hotel holding girlfriend hand wife catches him red handed then slaps the girl Video Viral

Viral Video: होटल से गर्लफ्रेंड का हाथ थामे निकला पति, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा फिर लड़की के रसीदे थप्पड़

Wed, 08 Oct 2025 02:57 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 08 Oct 2025 02:57 PM IST
सार

Viral Video: दरअसल, महाराजपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसके तीन बच्चे भी हो चुके हैं। उसका पति कामकाज के सिलसिले में राजकोट रहता है और हाल ही में दीपावली पर घर आया था।

विज्ञापन
Husband leaves hotel holding girlfriend hand wife catches him red handed then slaps the girl Video Viral
पत्नी ने पति को रंगे हाथों पकड़ा - फोटो : एक्स

विस्तार

कानपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी है। वजह है एक हाई-वोल्टेज फैमिली ड्रामा, जो सड़क पर खुलेआम हुआ और लोगों ने उसे अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के नरवल मोड़ के पास का है। एक होटल के बाहर पति, पत्नी और पति की कथित प्रेमिका आपस में भिड़ गए। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा और जो भी वहां से गुजर रहा था, वो रुक कर तमाशा देखता रहा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, महाराजपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसके तीन बच्चे भी हो चुके हैं। उसका पति कामकाज के सिलसिले में राजकोट रहता है और हाल ही में दीपावली पर घर आया था। लेकिन इसी बीच मंगलवार सुबह वो चोरी-छिपे नरवल मोड़ के एक होटल पहुंचा। वहां उसकी कथित प्रेमिका उसका इंतजार कर रही थी। दोनों होटल से हाथ में हाथ डालकर बाहर निकले ही थे कि तभी पत्नी अचानक वहां पहुंच गई। ये नज़ारा देखकर उसका गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा
पत्नी का कहना है कि उसका पति पिछले तीन साल से इस महिला के साथ चक्कर चला रहा है। इतना ही नहीं कई बार वह इन्हें पहले भी पकड़ चुकी है। लेकिन इस बार मामला हाथ से निकल गया और देखते ही देखते होटल के बाहर जोरदार ड्रामा शुरू हो गया। गालियां चलने लगीं और फिर दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई हो गई। पत्नी ने न सिर्फ प्रेमिका की जमकर पिटाई की बल्कि बीच-बचाव करने आए पति को भी थप्पड़ रसीद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने प्रेमिका और पति के थप्पड़ रसीदे
लोगों के सामने दोनों औरतें एक-दूसरे के बाल नोच रही थीं। सड़क पर ऐसा बवाल हुआ कि वाहनों की रफ्तार भी थम गई और भीड़ इकट्ठा हो गई। आसपास खड़े लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे। हर कोई ये नजारा हैरानी से देख रहा था। सबसे चौंकाने वाली बात तो ये रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सब कुछ देखते रहे, लेकिन बीच में आने की हिम्मत नहीं दिखा पाए। पूरे एक घंटे तक दोनों महिलाएं सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ती रहीं और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। आखिरकार राहगीरों ने बीच में आकर दोनों को अलग किया और पति को वहां से भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed