फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Husband climbs tower to commit suicide after wife does not cook his favourite meal Video goes Viral

Viral Video: पत्नी ने नहीं बनाया मनपसंद खाना तो आत्महत्या करने टावर पर चढ़ गया पति, खूब किया हंगामा, फिर...

Thu, 09 Oct 2025 05:11 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 09 Oct 2025 05:11 PM IST
सार

Viral Video: दरअसल यह मामला एक पति का है, जो अपनी मनपसंद सब्जी न बनने की वजह से इतना गुस्सा हो गया कि उसने टावर पर चढ़ जाने का फैसला कर लिया। अब सोचिए घर की छोटी-सी बात पर इतना बड़ा तमाशा बना। इस नजारे को देखने वाले लोग हैरान भी रह गए और मजाक में इस आदमी की तुलना शोले फिल्म के वीरू से करने लगे।

विज्ञापन
Husband climbs tower to commit suicide after wife does not cook his favourite meal Video goes Viral
पत्नी ने नहीं बनाई मनपसंद सब्जी तो टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : इंस्टाग्राम @durgeshbahaduryadav

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब किस्से और वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। कभी कोई अनोखा टैलेंट दिखा देता है तो कभी कोई ऐसी हरकत कर बैठता है कि लोग हैरान भी होते हैं और हंस-हंसकर लोटपोट भी। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल यह मामला एक पति का है, जो अपनी मनपसंद सब्जी न बनने की वजह से इतना गुस्सा हो गया कि उसने टावर पर चढ़ जाने का फैसला कर लिया। अब सोचिए घर की छोटी-सी बात पर इतना बड़ा तमाशा बना। इस नजारे को देखने वाले लोग हैरान भी रह गए और मजाक में इस आदमी की तुलना शोले फिल्म के वीरू से करने लगे। कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए, किसी ने लिखा कि “ये तो वीरू का बाप निकला।” तो किसी ने कहा कि “इतनी सी बात पर इतना ड्रामा?”
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Durgesh Bahadur Yadav (@durgeshbahaduryadav)

विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं बनी मनपसंद सब्जी तो टावर पर चढ़ा शख्स
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि शख्स ऊंचे टावर पर चढ़ा हुआ है और नीचे उतरने को बिल्कुल तैयार नहीं। आस-पड़ोस के लोग और आते-जाते इस तमाशे को देखने के लिए जमा हो गए। कोई चिंता में दिखा तो कोई पूरे मजे से हंसी-मजाक करता रहा। धीरे-धीरे वहां भीड़ इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस तक पहुंच गया।मपुलिस मौके पर आई और काफी देर तक समझाने-बुझाने की कोशिश करती रही। लेकिन गुस्से में बैठे पति ने पुलिस की कोई बात नहीं मानी। वह अपनी जिद पर अड़ा रहा और नीचे उतरने से इनकार करता रहा। माहौल गंभीर हो गया था क्योंकि अगर थोड़ी सी चूक हो जाती तो बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। घंटों की मशक्कत और समझाने के बाद ही आखिरकार पुलिस किसी तरह उसे नीचे उतारने में कामयाब हुई।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद लोगों ने नजारा अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर @durgeshbahaduryadav नाम के अकाउंट से इसे शेयर किया गया, जिसके बाद तो यह तेजी से फैलने लगा। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं दो तरह की दिखीं। एक ओर कुछ लोग पति के इस कदम को बेहद गैर-जिम्मेदाराना बता रहे थे और चिंता जता रहे थे। वहीं दूसरी ओर कई लोग मजाक उड़ाने में लगे रहे। हर किसी को शोले फिल्म का वह मशहूर सीन याद आ गया, जिसमें धर्मेंद्र यानी वीरू पानी की टंकी पर चढ़कर शादी की जिद करते हैं। फर्क सिर्फ इतना था कि फिल्म में यह सीन मजाक के लिए लिखा गया था। जबकि यहां असल जिंदगी में गुस्से में की गई हरकत ने सबको चौंका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed