फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Human Cat: Woman gets 20 body modifications to realise her dream of transitioning into a cat

Ajab-Gajab: लाखों रुपये खर्च कर लड़की बन गई बिल्ली! अब दिखती है ऐसी, देखकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 01 Nov 2023 08:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 08:01 PM IST
सार

लड़की ने अपने शरीर में इतने बदलाव कर लिए हैं कि लोग उसे देखकर हैरत में पड़ गए हैं। इटली के रोम में रहने वाली यह लड़की बिल्ली की तरह दिखने लगी है।

विज्ञापन
Human Cat: Woman gets 20 body modifications to realise her dream of transitioning into a cat
Woman gets 20 body modifications to realise her dream of transitioning into a cat - फोटो : (YouTube/@Notizie.it)

विस्तार

Ajab-Gajab: एक लड़की ने अपने शरीर में इतने बदलाव कर लिए हैं कि लोग उसे देखकर हैरत में पड़ गए हैं। इटली के रोम में रहने वाली यह लड़की बिल्ली की तरह दिखने लगी है। कियारा नाम की यह लड़की 20 बॉडी मॉडिफिकेशन करवा चुकी है। लड़की का सपना बिल्ली बनना था, जिसकी वजह से वह खुद में ऐसे बदलाव करवाती गई। 

विज्ञापन


अब उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। लड़की के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, लेकिन उसे लोग ट्रोल कर रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा कहती है कि अपने घर पर वह बिल्कुल ठीक है। इसके साथ उसके जीवनशैली से परिवार के लोगों के भी कोई परेशानी नहीं है। लड़की की उम्र 22 साल है और उसका कहना है कि वह अच्छी कैट लेडी है। कियारा ने अपने शरीर में 11 साल की उम्र से बदलाव करने शुरू कर दिए थे। 
विज्ञापन


तब कियारा ने पहली बार पियरसिंग और इयर स्ट्रेचिंग कराई थी। अब पांच साल बाद उसने अपने शरीर में 72 पियरसिंग करवा लिया था। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि कियारा ने आगे की तरफ से अपनी जीभ के दो भाग करवा लिए हैं। उसने अपने माथे पर दो सींग भी बनवा लिए हैं। इसके साथ ही कियारे के माथे और नाक पर भी कई सारी पियरसिंग हैं।  टिकटॉक पर लड़की के वीडियो को 65 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। इसमें वो अपनी जीभ दिखाती दिख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Aliens News: ''एलियंस से मत करो संपर्क, नहीं तो इंसानों को मार देंगे'', एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

White Hydrogen: फ्रांस में मिली ऐसी हाइड्रोजन, वैज्ञानिक बता रहे खजाना, जानिए कैसे बन सकती है दुनिया की रक्षक

कियारा ने अपने पलकों के नीचे से एक्स्ट्रा फैट यानी स्किन को निकलवाने के लिए कॉस्मैटिक सर्जरी कराई है। इसके अलावा दोनों आंखों पर भी टैटू बनवाए हैं। उनकी चाहत इंसान के रूप में एक बिल्ली बनना है। उनका कहना है कि देखना पागलपन है कि इंसानी शरीर कितना बदल सकता है और आपको वास्तव में शारीरिक बदलावों से क्या हासिल हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed