फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Honey Singhs simplicity Singer fed food to innocent children on the roadside Video goes Viral on Internet

Viral Video: फुटपाथ पर बिखरी हनी सिंह की सादगी, सड़क किनारे मासूम बच्चों को खिलाया खाना, वीडियो ने छुआ दिल

Tue, 26 Aug 2025 02:56 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 26 Aug 2025 02:56 PM IST
सार

Viral Video: बताया जा रहा है कि हनी सिंह रविवार को नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-63 से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर हल्दीराम रेस्टोरेंट के बाहर बैठे कुछ बच्चों पर पड़ी। बच्चों को देखकर उन्होंने अपनी कार रुकवाई और सीधे उनके पास चले गए।

विज्ञापन
Honey Singhs simplicity Singer fed food to innocent children on the roadside Video goes Viral on Internet
फुटपाथ पर बच्चों को खाना खिलाते दिखे हनी सिंह - फोटो : एक्स

विस्तार

भारत के मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह अक्सर अपने गानों और स्टाइलिश अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वे अपने दिल छू लेने वाले काम की वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सड़क किनारे बैठे बच्चों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हनी सिंह का वीडियो
बताया जा रहा है कि हनी सिंह रविवार को नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-63 से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर हल्दीराम रेस्टोरेंट के बाहर बैठे कुछ बच्चों पर पड़ी। बच्चों को देखकर उन्होंने अपनी कार रुकवाई और सीधे उनके पास चले गए। हनी सिंह ने बच्चों के साथ फुटपाथ पर बैठकर उन्हें खाना खिलाया। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए और तुरंत वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फुटपाथ पर बच्चों को खाना खिलाते दिखे हनी सिंह
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हनी सिंह ने सफेद टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहन रखी थी। वे बिल्कुल नॉर्मल तरीके से बच्चों के साथ बैठकर उन्हें खाना खिला रहे थे। इस दौरान मौके पर मौजूद उनके फैंस और लोग लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए। साथ ही, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद रहे। इस वीडियो को X हैंडल @NowNoida ने पोस्ट किया। कैप्शन में लिखा गया कि “नोएडा सेक्टर-63 में बने हल्दीराम रेस्टोरेंट में पहुंचे सिंगर हनी सिंह, इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन सेक्टर 63 पर भीड़ से चक्का जाम।” यानी कि हनी सिंह की मौजूदगी ने वहां बड़ी भीड़ जमा कर दी।


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कई लोग उनकी इस इंसानियत भरी पहल की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “यो यो ने तो दिल जीत लिया।” वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि “एक दिन खाना खिलाने से कुछ नहीं बदलता।” हालांकि, ज्यादातर लोगों ने हनी सिंह के इस कदम को सराहनीय बताया और उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। हनी सिंह पिछले दिनों भी चर्चा में आए थे, लेकिन वजह कुछ और थी। दरअसल, एक कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाते हुए वीडियो डाला था। उसमें कहा गया था कि हनी सिंह का वजन तेजी से कम हो रहा है और उनकी नाक देखकर लगता है कि उन्होंने शायद सर्जरी कराई है। इस पर हनी सिंह ने बिल्कुल मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “कुछ नहीं हुआ मनहूस, मैं मेहनत कर रहा हूं अपने ग्लोरियस डेज के लिए।” इस रिप्लाई ने उनके फैंस का दिल जीत लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed