फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या 15000 साल पहले भी इस्तेमाल होता था कंडोम? इस गुफा में मिली थी अजीबोगरीब पेंटिंग

Thu, 05 Dec 2019 03:46 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
History of condoms and know about the ancient condoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

कंडोम के बारे में तो आप जानते होंगे, लेकिन इसके इतिहास के बारे में शायद ही आपको जानकारी होगी। आज के समय में यह भले ही हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका हो और यौन संबंधी रोगों और अनचाहे गर्भधारण को रोकता हो, लेकिन इसका इतिहास बेहद ही पुराना है। आज हम आपको आपको कंडोम से जुड़ी ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

History of condoms and know about the ancient condoms
condom day - फोटो : vivek nigam

कहते हैं कि 16वीं शताब्दी में कंडोम जानवरों की आंत से बनाया जाता था, लेकिन वह काफी महंगा होता था। कुछ इतिहासकारों का दावा है कि कंडोम का नाम 'डॉक्टर कंडोम' नाम के एक व्यक्ति के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने 16वीं शताब्दी में किंग चार्ल्स द्वितीय को भेड़ के चमड़े से बना कंडोम दिया था। हालांकि कुछ इतिहासकार इस किस्से को सिरे से खारिज करते हैं। 

History of condoms and know about the ancient condoms
फ्रांस की एक गुफा में मिली कंडोम जैसी दिखने वाली अजीबोगरीब पेंटिंग - फोटो : MTV.com

कंडोम से जुड़ा एक किस्सा यह भी है कि फ्रांस की एक गुफा में एक अजीबोगरीब पेंटिंग मिली थी, जिसमें कंडोम के आकार का एक चित्र बना पाया गया था। एमटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह पेंटिंग 12000-15000 साल पुरानी बताई गई थी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उस समय कंडोम का इस्तेमाल गर्भधारण को रोकने के लिए किया जाता था या किसी अन्य अनुष्ठानिक उद्देश्य के लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
History of condoms and know about the ancient condoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कंडोम का प्राचीन इतिहास थोड़ा अस्पष्ट जरूर है, लेकिन 17वीं शताब्दी में वे निश्चित रूप से उपयोग में थे। दरअसल, ब्रिटेन के डुडली कैसल में खुदाई के दौरान मध्ययुगीन शौचालय से कुछ कंडोम मिले थे, जो जानवरों और मछली की आंतों से बने थे और उनका इस्तेमाल संभवतः 1646 के आसपास किया गया था। 

विज्ञापन
History of condoms and know about the ancient condoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रबर वल्कनीकरण (वल्केनाइजेशन) प्रक्रिया का आविष्कार चार्ल्स गुडइयर ने वर्ष 1839 में किया था और 1844 में पेटेंट कराया। इसके बाद पहले रबर कंडोम का उत्पादन 1855 में हुआ और 1850 के दशक के अंत तक कई प्रमुख रबड़ कंपनियां रबर कंडोम का उत्पादन करने लगीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed