Viral News: 12 दिन के इंतजार के बाद हिमालय में दिखा पहाड़ों का भूत, 15000 फीट पर कैमरे में कैद हुआ अजूबा
Viral News: मशहूर फोटोग्राफर विजेथ भार्गव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि 15000 फीट की ऊंचाई पर 12 दिनों के इंतजार के बाद पहाड़ों के भूत को कैमरे में कैद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral News: हिमालय की ऊंची चोटियों पर रहस्यमयी जीव को देखना बेहद कठिन है। इस जीव को पहाड़ों का भूत कहा जाता है। यह जीव कोई और नहीं, बल्कि स्नो लेपर्ड है। यह शांत, चालाक और ऊंचाई पर रहने शिकारी है। हालांकि, जलवायु परिवर्तन और अवैध शिकार की वजह से यह लुप्तप्राय प्रजाति हो गया है। इसकी सिर्फ एक झलक पाने के लिए वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर कंपा देने वाली ठंड के बीच 12 दिन का लंबा इंतजार किया। सबसे बड़ी बात यह है कि इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन भी कम होता है।
इसलिए ऐसी स्थिति में इस फोटो क्लिक करना बेहद मुश्किल काम है। 15000 फीट से ज्यादा की ऊचाई पर जानलेवा ठंड होती है। सबसे बड़ी बात यह है इतनी ऊंचाई पर तेज हवाओं के बीच कैमरे को संभालना भी कठिन काम होता है। फोटोग्राफर घंटों एक ही जगह रहकर चट्टानों को इस उम्मीद में निहारते कि कहीं कोई हलचल नजर आ जाए। एक ऐसा ही अनुभव लद्दाख के उल्ली इलाके में देखा गया है।
मशहूर फोटोग्राफर विजेथ भार्गव ने अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो अब वायरल हो रही है। उन्होंने बताया कि वो लगातार 12 दिनों तक हर दिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक पहाड़ की चोटी कैमरा लेकर बैठे रहे। उनके साथ कई भारतीय और विदेशी फोटोग्राफर भी थे। उनका कहना कि शाम होने के साथ ही असली परीक्षा शुरू हो जाती थी।
Viral Video: इंटरनेट पर वायरल होने के लिए शख्स ने मासूम बच्चे को छत से कूदाया, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगी रूह
उन्होंने बताया कि शाम को अचानक तापामन 7-8 डिग्री गिर जाता था। बर्फीली हवाएं उंगलियों को जमाने लगती थीं, लेकिन इंतजार जारी रह। फिर वो पल आ गया जब चट्टानों के बीच हरकत हुई। एक मादा हिम तेंदुआ अपने दो पांच महीने के शावकों के साथ नजर आई। मां आगे-आगे चल रही थी और शावक पीछे गिरते-संभलते चलते रहे।
Viral: दिल्ली के कनॉट प्लेस में 12 घंटे मूर्ति बनकर खड़ा रहता है ये शख्स, कहानी जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू
करीब एक घंटे तक यह मादा हिम तेंदुआ अपने शावकों के साथ शिकार की तलाश में घूमती रहा। विजेथ इस पल के बारे में कहा किप्रकृति में यह कोई राजा नहीं, बल्कि एक घोस्ट है। यह दृश्य एक फोटोग्राफर का सिर्फ सपना नहीं है, बल्कि जो वाइल्डलाइफ प्रेमी हैं, उनके एक संदेश है।