फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Heatwave delhi ncr heat 42 feels like temperature 51 degree celsius why

Heatwave: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने किया बुरा हाल, इस वजह से पड़ रही है भीषण गर्मी

Tue, 30 Jun 2026 01:05 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 30 Jun 2026 01:05 PM IST
सार

Heatwave: भारत की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। सबसे खास बात यह है कि 42 डिग्री सेल्सियस तापमान में 51 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Heatwave delhi ncr heat 42 feels like temperature 51 degree celsius why
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने किया बुरा हाल, इस वजह से पड़ रही है भीषण गर्मी - फोटो : AI

विस्तार

Heatwave: भारत और यूरोप समेत दुनिया के कई देश भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। भीषण गर्मी से फ्रांस में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, लेकिन असली परेशानी फील लाइक टेम्परेचर है जो 51 डिग्री तक पहुंच गया है। लोगों का कहना है कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है। वैज्ञानिकों ने कहा कि अल-नीनो के प्रभाव और हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) बढ़ने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।

विज्ञापन


अल-नीनो एक प्राकृतिक घटना है, जो प्रशांत महासागर में पानी के गर्म होने पर बनता है। हर दो से सात साल में आता है, जो पूरी दुनिया के मौसम को प्रभावित करता है। इस साल अल-नीनो की वजह से भारत में गर्मी बढ़ गई है। अल नीनो से तापमान बढ़ता है और साथ ही हवा में नमी भी बढ़ जाती है। दिल्ली जैसे शहरों में नमी 60-70 प्रतिशत तक पहुंचने पर गर्मी और भी तेज हो जाती है। सामान्य 42 डिग्री तापमान अचानक 51 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन


क्या है असली खतरा? 

वेट बल्ब टेम्परेचर असली खतरा है। यह एक माप होता है, जिससे पता चलता है कि शरीर कितनी गर्मी सह सकता है। ह्यूमिडिटी अधिक होने पर पसीना सूखता नहीं है। इसके कारण शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं होता। वैज्ञानिकों की चेतावनी है कि अगर वेट बल्ब टेम्परेचर 35 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है, तो इंसान के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। दिल्ली में वर्तमान स्थिति में नमी की वजह से यही हो रहा है। 42 डिग्री का तापमान 51 डिग्री महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral: इंफ्लुएंसर पर अपने ही बॉयफ्रेंड की हत्या का आरोप, दुबई में हुई गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस


क्यों बढ़ रही है दिल्ली में गर्मी? 

दिल्ली में सिर्फ धूप के कारण गर्मी नहीं बढ़ रही है। इसके कई कारण हैं, जिनमें प्रदूषण, कंक्रीट जंगल और नमी का मिला-जुला प्रभाव शामिल है। लोगों को दिन में पसीना आ रहा है और  थकान हो रही है। लोग सिर दर्द और चक्कर की समस्या से जूझ रहे हैं। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

Viral Video: शादी में गोलगप्पे देखते ही स्टॉल पर टूट पड़े बराती, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

क्या अल नीनो के कारण पड़ रही गर्मी? 

अल-नीनो की वजह से सिर्फ गर्मी नहीं पड़ रही है, बल्कि कुछ इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर जैसे उत्तरी इलाकों में गर्मी और नमी मुख्य समस्या है। वैज्ञानिक का कहना है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से अल-नीनो का प्रभाव और तेज हो गया है। इस तरह की घटनाएं पहले से ज्यादा खतरनाक हो रही हैं। गर्मी सिर्फ इस साल की समस्या नहीं है। जलवायु परिवर्तन के कारण भविष्य में स्थिति और भी खराब हो सकती है। अल-नीनो यह याद दिला रहा है कि प्रकृति से छेड़छाड़ का खामियाजा इंसान को भुगतना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed