फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   he girl did not wash her face after applying makeup for 22 years her entire skin got spoiled

Viral News: 22 साल से मेकअप लगाकर चेहरा नहीं धोती थी लड़की, एक दिन हुआ ऐसा कि पूरी स्किन हो गई खराब

Mon, 14 Jul 2025 11:25 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 14 Jul 2025 11:25 AM IST
सार

Viral News: ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला चीन से सामने आया है, जहां एक महिला की त्वचा की हालत देखकर लोग हैरान हैं। चीन के जिलिन प्रांत में रहने वाली 37 साल की गाओ नाम की महिला की कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और यह दूसरों के लिए एक चेतावनी बन चुकी है।

विज्ञापन
he girl did not wash her face after applying makeup for 22 years her entire skin got spoiled
22 साल तक चेहरा बिना धोए मेकअप लगाती थी लड़की - फोटो : freepik.com

विस्तार

अधिकतर महिलाएं मेकअप करना पसंद करती हैं, लेकिन यह शौक तब भारी पड़ सकता है जब स्किन की देखभाल को नजरअंदाज कर दिया जाए। खासकर जब मेकअप को बिना ठीक से साफ किए लंबे समय तक लगाया जाए तो यह त्वचा के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सस्ते और केमिकल वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से चेहरा धीरे-धीरे अपनी चमक खो सकता है और गंभीर स्किन प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला चीन से सामने आया है, जहां एक महिला की त्वचा की हालत देखकर लोग हैरान हैं। चीन के जिलिन प्रांत में रहने वाली 37 साल की गाओ नाम की महिला की कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और यह दूसरों के लिए एक चेतावनी बन चुकी है। SCMP की रिपोर्ट के अनुसार, गाओ ने पिछले 22 साल में रोज मेकअप किया, लेकिन कभी भी चेहरे को सही तरीके से क्लीन नहीं किया। इस लापरवाही के कारण अब उनके चेहरे पर लाल दाने निकल आए हैं, त्वचा सूज गई है और कुछ हिस्सों में निशान भी उभर आए हैं।
विज्ञापन


15 साल की उम्र से करती थी मेकअप
गाओ को मेकअप का शौक महज 15 साल की उम्र में अपनी मां की लिपस्टिक देखकर हुआ था। उस वक्त से उन्होंने हर दिन मेकअप करना शुरू कर दिया। लेकिन वह कभी भी मेकअप हटाने को जरूरी नहीं समझती थीं। उनका मानना था कि अगर अगले दिन फिर से मेकअप करना है तो उसे रात में उतारने की कोई जरूरत नहीं। वह बस पानी से चेहरा धोकर सो जाती थीं और कभी क्लेंजर या फेसवॉश का इस्तेमाल नहीं करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्किन एलर्जी से परेशान हुई लड़की
इस साल की शुरुआत में गाओ की स्किन पर भयंकर एलर्जी हो गई। उनके चेहरे पर इतनी खुजली होने लगी मानो हजारों चींटियां रेंग रही हों। त्वचा पर सूजन आ गई, झुर्रियां दिखाई देने लगीं और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने बाहर निकलना ही बंद कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि गाओ ने किसी स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लेने की बजाय एक लोकल ब्यूटी क्लिनिक में इलाज करवाया। वहां उन्हें स्किन बूस्टर इंजेक्शन दिए गए, जिनका उल्टा असर हुआ और चेहरा और भी ज्यादा बिगड़ गया। उनकी त्वचा पर बैंगनी रंग के पैचेस उभर आए।


सस्ते ब्यूटी प्रोडक्ट्स का करती थी इस्तेमाल
गाओ ने खुद यह स्वीकार किया कि वह कई वर्षों से सस्ते ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रही थीं, खासतौर पर सस्ते फाउंडेशन, जिससे उनकी स्किन को भारी नुकसान हुआ। अब वह दूसरों को चेतावनी देती हैं कि कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले उसकी जांच जरूर कर लें और मेकअप करने के बाद चेहरे को अच्छी तरह साफ करना बिल्कुल न भूलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed