Volcano Eruption: यहां ज्वालामुखी के भीतर उबल रहा लाल लावा, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, वायरल हुआ भयानक वीडियो
Volcano Eruption: अमेरिका के हवाई द्वीप पर स्थित किलाऊआ ज्वालामुखी के भीतर लावा को उबलते देखा गया है। इसके बाद वैज्ञानिकों ने संभावित खतरे को देखते हुए चेतावनी जारीकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Hawaii Volcano Eruption: वैज्ञानिकों ने अमेरिका के हवाई द्वीप (Big Island of Hawaii) पर स्थित किलाऊआ ज्वालामुखी को लेकर चेतावनी दी है। यह सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। हाल ही में ज्वालामुखी के क्रेटर के अंदर लावा को उबलते देखा गया है, जिससे वैज्ञानिकों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, किलाऊआ ज्वालामुखी के भीतर से लाल लावा उबलकर ऊपर की तरफ आ रहा है।
नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, हवाई ज्वालामुखी वेधशाला ने 7 मई तक एक संभावित विस्फोट का संकेत दिया है। ज्वालामुखी के भीतर हो रहे इस हलचल को देखकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
खौफनाक नजारा देखकर वैज्ञानिकों की बढ़ी धड़कन
यूएस भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के कैमरों में ज्वालामुखी के अंदर लावा के बुलबुले और फव्वारे का भयानक दृश्य कैद हुआ है। अमेरिका का यह सरकारी कार्यालय पूरी दुनिया में ज्वालामुखियों, भूकंपों और अन्य प्राकृतिक घटनाओं की चौबीसों घंटे निगरानी करता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे धरती के भीतर से पिघली चट्टानें उबलकर बाहर आने की कोशिश कर रही हैं।
क्या है खतरा?
विशेषज्ञों ने कहा कि आमतौर पर 12 घंटे से कम समय तक लावा निकलने की प्रक्रिया चलती है। लेकिन ज्वालामुखी से निकलने वाली राख असली समस्या है। हवा की दिशा और मौसम के आधार पर राख लंबे समय तक हवा में रह सकती है। इससे सांस लेने में परेशानी और हवाई उड़ानों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
HAPPENING NOW: Kīlauea Volcano eruption: Episode 46 has just begun, with lava activity intensifying and reaching higher levels.
📹 USGS pic.twitter.com/LNpYUipHPi— Weather Monitor (@WeatherMonitors) May 5, 2026
Viral Video: शेर के बाड़े में गिरी महिला, देखकर कांप जाएगी रूह, वीडियो की सच्चाई ने उड़ाए लोगों के होश
दो साल के भीतर दर्जनों बार हो चुके हैं विस्फोट
किलाऊआ ज्वालामुखी में दिसंबर 2024 से लेकर अभी तक दर्जनों बार विस्फोट हुए हैं। हर बार होने वाले विस्फोटों से पता चलता है कि बिग आइलैंड की जमीन के नीचे बेहद प्रचंड ऊर्जा दबी है। लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं दी गई है।
Viral Video: गधे पर बैठकर बारात लेकर निकला दूल्हा, अगले ही पल में जो हुआ देखकर नहीं रुकेगी हंसी
प्रशासन ने लोगों से की अपील
प्रशासन ने संभावित विस्फोट को देखते हुए लोगों से ज्वालामुखी वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है। हवाई ज्वालामुखी वेधशाला समय-समय पर रिपोर्ट जारी कर रहा है, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके।