फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   haridwar person drowned while making a video in ganga river died

Viral Video: नहाते समय दोस्त से रील बनवा रहा था शख्स, गंगा की तेज धारा में बह गया, वायरल हुआ वीडियो

Wed, 18 Jun 2025 05:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Jun 2025 05:41 PM IST
सार

Viral Video: उत्तराखंड में हरिद्वार के गोविंदपुरी घाट पर गंगा में नहाते हुए एक युवक अपने दोस्त से वीडियो बनवा रहा था। वीडियो बनवाते समय वह रेलिंग पार करते हुए आगे पहुंच गया। इसके बाद वह पानी के तेज बहाव में आकर डूब गया और लापता हो गया।

विज्ञापन
haridwar person drowned while making a video in ganga river died
नहाते समय दोस्त से रील बनवा रहा था शख्स, गंगा की तेज धारा में बह गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Viral Video: उत्तराखंड में हरिद्वार के गोविंदपुरी घाट पर गंगा में नहाते हुए एक युवक अपने दोस्त से वीडियो बनवा रहा था। वीडियो बनवाते समय वह रेलिंग पार करते हुए आगे पहुंच गया। इसके बाद वह पानी के तेज बहाव में आकर डूब गया और लापता हो गया। सबसे हैरानी वाल बात यह है कि दोस्त कुछ समझ ही नहीं पाया और वह वीडियो ही बनाता रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन


अगले दिन विकास के शव को बरामद किया गया जिसे पोस्टमार्टम करने के बाद उसके परिजनों को सौप दिया गया। विकास सहारनपुर का रहने वाला था और दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने आया था। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार शाम की है। जब विकास (40) पुत्र रामचंद्र निवासी पंजाबी बाग सहारनपुर यूपी अपने साथी प्रमोद कुमार, सागर, विवेक त्यागी निवासी पंजाबी बाग सहारनपुर के साथ हरिद्वार कार से घूमने आया था। सभी यहां गोविंदपुरी घाट पर गंगनहर में नहाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


विकास स्नान करने के लिए गंगनहर में उतरा और उसका साथी मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। इसी बीच रेलिंग पार करने के बाद आगे की तरफ तैरते हुए जाने लगा। कुछ ही दूरी पर पहुंचकर वह पहले रेलिंग के करीब आया, लेकिन फिर पानी के बहाव में आकर कुछ ही सेकेंड में डूबकर लापता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Trending: पांच साल में 10 करोड़ कमाने के लिए लड़की ने बनाएं आठ बॉयफ्रेंड, फिर ऐसे खुली पोल और पहुंच गई जेल

यह पूरी घटना वीडियो में भी कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। सोमवार की दोपहर विकास का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हो गया।

Optical Illusions: दिमाग को घूमा देगी यह तस्वीर! जीनियस हैं तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाइए 888

पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed