वायरल वीडियो: मूसलाधार बारिश के बीच ट्रैफिक जवान ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर गुरुग्राम से एक ट्रैफिक पुलिस जवान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तेज बारिश के चलते कचरे की वजह से जाम पड़ी नाली को साफकर सड़क से पानी निकालता दिखाई दे रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस जवान का वायरल वीडियो: लगातार हो रही तेज बारिश के चलते सड़कों और चौराहों पर जलभराव की स्थिति बन रही है। पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है, जिससे कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर गुरुग्राम से एक ट्रैफिक जवान का वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
हाईवे के किनारे लगे कंक्रीट डिवाइडर में पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले अक्सर कचरा जमा होने के कारण जाम हो जाते हैं। ऐसे में भारी बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गुरुग्राम में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। लोगों और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कंक्रीट डिवाइडर के पास तैनात एक ट्रैफिक जवान ने खुद मोर्चा संभाला और नाली की सफाई में जुट गया। जवान ने पहले नाली के छेद में हाथ डालकर कचरा निकालने की कोशिश की और फिर डंडे की मदद से अंदर फंसे कचरे और ब्लॉकेज को हटाया, ताकि बारिश का पानी सड़क से निकल सके।
लंदन की मेट्रो में अचानक शुरू हुई दो चूहों की लड़ाई, लोग बोले- प्लेटफॉर्म पर चल रहा बॉक्सिंग टूर्नामेंट
Rain. Flooded highway. Cars and trucks crawling through brown water.
देखें वीडियो-
And one Gurugram Traffic cop on the concrete divider ~ first his hand inside the drain hole, then a stick….clearing the blockage so the water can actually leave the road. Uniform soaked. No umbrella. No… pic.twitter.com/wusx6V5X6z
ट्रैफिक जवान ने खुद संभाली कमान
खास बात यह रही कि जिस वक्त मूसलाधार बारिश के कारण लोग खुद को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित जगहों पर शरण ले रहे थे, उसी दौरान यह जवान लगातार बारिश के बीच सड़क पर जमा पानी की निकासी के लिए जुटा रहा। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को देखकर लोग ट्रैफिक जवान के जज्बे और जिम्मेदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वायरल वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
ट्रैफिक जवान के वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- ये काम म्यूनिशिपल वालों का है, लेकिन बिना अपनी परवाह किए ये जवान लोगों की मदद कर रहा है। वहीं कई यूजर्स ने इस ट्रैफिक पुलिस के जवान के लिए सैल्यूट और प्राउड ऑफ यू जैसे शब्द भी लिखे हैं।
मध्य प्रदेश: जिस काम के लिए लोग उड़ाते थे शख्स का मजाक, उसी मेहनत ने दिलाया विदेश में जॉब ऑफर
वायरल वीडियो: बेजुबानों के लिए दिखा खास प्यार, कुत्तों के लिए अलग से कुल्फी बनाता ये शख्स