फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Guides conspiracy exposed he was trying to rob a foreign tourist false allegations exposed Video goes Viral

Viral Video: गाइड की साजिश का पर्दाफाश, विदेशी टूरिस्ट को लूटने की कर रहा था कोशिश, झूठे आरोपों की खुली पोल

Wed, 22 Oct 2025 12:22 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 22 Oct 2025 12:22 PM IST
सार

Viral Video: वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि विदेशी यात्रियों ने होमस्टे के मालिक पर न केवल मारपीट बल्कि लूटपाट और जान से मारने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
Guides conspiracy exposed he was trying to rob a foreign tourist false allegations exposed Video goes Viral
विदेशी टूरिस्ट को लूटना चाह रहा था गाइड - फोटो : एक्स@askbhupi

विस्तार

भारत में आने वाले विदेशी पर्यटक हमेशा से हमारे लिए मेहमान की तरह होते हैं। यहां की संस्कृति में अतिथि देवो भवः यानी अतिथि को भगवान के समान मानने की परंपरा है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। यह मामला उत्तराखंड के केदारनाथ के पास स्थित चोपता गांव का बताया जा रहा है, जहां कुछ विदेशी सैलानी एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। जब वे चेक आउट कर रहे थे, तो उनके साथ होमस्टे मालिक की बहस हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि विदेशी यात्रियों ने होमस्टे के मालिक पर न केवल मारपीट बल्कि लूटपाट और जान से मारने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। दरअसल, भारत घूमने आने वाले कई पर्यटक दुकानदारों या होटलों द्वारा ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायतें करते रहते हैं, लेकिन चोपता वाला मामला इससे कहीं ज्यादा गंभीर बताया जा रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी महिला को पर्यटक ने की लूटने की कोशिश
वीडियो में एक विदेशी महिला पुलिसकर्मी को अपनी आपबीती सुनाते हुए दिखाई देती है। वहीं, एक और व्यक्ति को यह कहते हुए सुना गया कि “उन्हें लगा कि विदेशियों के पास बहुत पैसा होगा, इसलिए उन पर हमला किया गया।” इन बातों ने लोगों का ध्यान इस वीडियो की ओर खींच लिया।

होमस्टे मालिक ने डंडों ने किया हमला
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @askbhupi नाम के यूजर ने यह वीडियो साझा करते हुए लिखा कि चोपता में विदेशी पर्यटकों से मारपीट और लूटपाट की गई है। उन्होंने बताया कि बीते चार दिनों से कुछ विदेशी पर्यटक एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। लेकिन जब वे चेक आउट कर रहे थे तो होमस्टे मालिक और उसके स्टाफ ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। बताया गया कि पर्यटकों ने किसी तरह भागकर मंडल चौकी पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी और पूरी घटना की जानकारी दी।


पुलिस ने की जांच
एक विदेशी पर्यटक ने तो यह भी आरोप लगाया कि होमस्टे मालिक ने उनके करीब 8 लाख रुपये और कुछ कीमती सामान भी ले लिए। यह खबर सामने आने के बाद मामला काफी गंभीर हो गया और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। हालांकि, कुछ दिनों बाद कहानी में बड़ा मोड़ आया। उसी X यूजर @askbhupi ने एक और पोस्ट में पुलिस जांच से जुड़ा अपडेट साझा किया। उन्होंने बताया कि जांच में सच्चाई कुछ और ही निकली। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि विदेशी पर्यटक को गुमराह करने का पूरा प्लान उनके गाइड ने ही बनाया था। असल में गाइड नहीं चाहता था कि विदेशी पर्यटक होटल का बिल चुकाएं। इसलिए उसने उन्हें होटल मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए उकसाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed