फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   groom started dancing on the stage with his father-in-law video goes viral

Viral Video: दुल्हन का हाथ छोड़ ससुर को ले गया स्टेज पर और फिर कर डाला कुछ ऐसा, वीडियो हो गया वायरल

Sat, 19 Apr 2025 03:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 19 Apr 2025 03:18 PM IST
सार

Viral Video Of Marriage: कई शादियों के वीडियो आपने देखें होंगे, लेकिन एक शादी का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको खूब पसंद आ सकता है।

विज्ञापन
groom started dancing on the stage with his father-in-law video goes viral
जब दामाद ने नचाया ससुर को, देखते रह गए लोग। - फोटो : Instagram/shilu.studio

विस्तार

Marriage Viral Video: लगभग हर कोई चाहता है कि उसकी शादी बड़ी ही धूमधाम से हो। दूल्हा-दुल्हन के अलावा माता-पिता के भी अपने बच्चों की शादी को लेकर कई सपने होते हैं। शादी कैसे होगी? शादी की तैयारियां कैसी होंगी? क्या चीजें देनी है? खाने से लेकर बाकी सभी इंतजाम को पुख्ता और एक से बढ़कर एक किया जाता है।

विज्ञापन


यही नहीं, शादी के हर एक फंक्शन के लिए अलग-अलग कपड़े भी खरीदें जाते हैं। इसी तरह लोग अपनी शादी को खास बनाते हैं। इस बीच एक शादी इन सबसे हटकर किसी और चीज के लिए काफी वायरल हो रही है। इसमें दूल्हे ने अपनी दुल्हन का हाथ छोड़ा और फिर वो अपने ससुर को स्टेज पर लेकर चला गया। लोग इस क्लिप को काफी देख रहे हैं, तो चलिए जानते हैं आखिर इस वीडियो में क्या है...
विज्ञापन


वीडियो में है क्या?

इस वायरल वीडियो में देखेंगे तो दिखता है कि पहले दूल्हा मुस्कराता है और फिर स्टेज से नीचे आता है। ऐसे में सबको लगा कि अब दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन का हाथ पकड़ेगा और उसे स्टेज पर ले जाएगा यानी पूरा रोमांटिक पल होने वाला है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हुआ इसका उलटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुआ कुछ यूं कि दूल्हे ने स्टेज से उतरकर दुल्हन को नजरअंदाज किया और अपने ससुर जी का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दूल्हा अपने ससुर को स्टेज पर लेकर गया। यहां पर दूल्हे ने अपने ससुर संग ठुमके लगाए।

इस डांस को देखकर दुल्हन शर्मा गई। ऐसे में वहां की लाइटिंग भी बदल दी गई जो गाने पर चार चांद लगा रही थी। आसपास जो लोग मौजूद थे, वे सभी अपने मोबाइल में दमाद और ससुर के इस डांस को रिकॉर्ड करने लगे। साथ ही लोग ताली और सीटियां भी बजाने लगे। कुल मिलाकर वहां मौजूद सभी लोगों को दोनों का ये डांस खूब पसंद आया।

लोगों ने कमेंट कर लिए मजे

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। जहां पर खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 63 हजार से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर लोग कमेंट कर मजे भी ले रहे हैं।


एक यूजर ने लिखा 'कसम से मौत आ जाए ऐसा दूल्हा न आए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'दूल्हे की तरफ से में सबसे माफी मांगता हूं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि 'मेरा दामाद ऐसा नाचे तो शादी कैंसिल।'

यहां देखिए दामाद-ससुर का डांस वाला वीडियो:-

View this post on Instagram

A post shared by @shilu.studio


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed