{"_id":"67c5aef2355ae1848b08622d","slug":"groom-feeling-shy-while-dancing-in-front-of-bride-internet-says-worlds-best-dulha-watch-cute-dance-video-2025-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: दुल्हन के सामने दूल्हे ने किया ऐसा डांस, वीडियो हो गया वायरल, लोग बोले- लड़का कितना शर्मिला है","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: दुल्हन के सामने दूल्हे ने किया ऐसा डांस, वीडियो हो गया वायरल, लोग बोले- लड़का कितना शर्मिला है
Mon, 03 Mar 2025 07:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 03 Mar 2025 07:00 PM IST
सार
Viral Video: दुल्हन ने शादी का लाल रंग का जोड़ा पहना है और दूल्हे को बंद गले के कोट-पैंट में देख सकते हैं। दूल्हा अक्षय कुमार और राधिका आप्टे की फिल्म पैडमैन के सॉन्ग 'आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गई' पर शर्माता हुए डांस कर रहा है।
विज्ञापन
दुल्हन के सामने दूल्हे ने किया ऐसा डांस, वीडियो हुआ वायरल
- फोटो : Instagram
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते हैं। वैसे ही इन दिनों शादी का मौसम चल रहा है। शादी के वीडियो से इंटरनेट भरा पड़ा है। वायरल वीडियो में दुल्हन की एंट्री, बारातियों की मस्ती, डांस, शादी स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन की नोकझोंक और दूल्हे के दोस्तों के वीडियो वायरल होते हैं। शादी को यादगार बनाने के लिए लोग नए-नए प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक जोड़े ने शादी के स्टेज पर कुछ ऐसा किया, जो वायरल हो गया है। इस वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन के सामने शर्माते हुए डांस कर रहा है। सोशल मीडिया पर आप दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
दुल्हन ने शादी का लाल रंग का जोड़ा पहना है और दूल्हे को बंद गले के कोट-पैंट में देख सकते हैं। दूल्हा अक्षय कुमार और राधिका आप्टे की फिल्म पैडमैन के सॉन्ग 'आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गई' पर शर्माता हुए डांस कर रहा है। दूल्हा दुल्हन के सामने कुछ अच्छे डांस स्टेप्स भी करता है, जिससे वह खुश होती है।
विज्ञापन
Viral Video: बच्चों को बारिश के पानी से बचाने के लिए पक्षी ने लगाया अनोखा जुगाड़, दिल जीत लेगा वायरल वीडियो
View this post on Instagram
A post shared by Lab Kumar (@labkumar7209gmail.c)
Viral Video: स्टेज पर गाने पहुंचा लड़का, दोस्त ने कर दी ऐसी हरकत, फिर जो हुआ वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
आखिरी में दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार स्टेज पर आकर उनके साथ डांस करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। दुल्हन के सामने दूल्हे के डांस को देखकर एक शख्स ने लिखा है, आपका वीडियो देखकर सुबह-सुबह मन तरोताजा हो गया। एक शख्स का कहना है कि लड़का कितना शर्मिला है, इसके एक्सप्रेशन तो बहुत क्यूट हैं, भगवान आपकी जोड़ी को बनाए रखे। लोग दूल्हा और दुल्हन अपना प्यार लूटा रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर labkumar7209gmail.c नामके अकाउंट से इस वीडियो शेयर किया है। इसे लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 58 हजार से अधिक लोगों ने खबर लिखे जाने तक लाइक किया है।