{"_id":"6905b8141d5a493dc1094a0a","slug":"girls-fight-on-the-street-one-pushes-the-other-and-one-falls-into-the-drain-video-goes-viral-2025-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: सड़क पर लड़कियों में झगड़ा, एक ने लगाया जोरदार धक्का, दूसरी उल्टी नाले में जा गिरी, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: सड़क पर लड़कियों में झगड़ा, एक ने लगाया जोरदार धक्का, दूसरी उल्टी नाले में जा गिरी, वीडियो वायरल
Sat, 01 Nov 2025 01:55 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:55 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दो लड़कियां किसी बात को लेकर आपस में उलझती दिखाई देती हैं। आसपास खड़ी बाकी लड़कियां तमाशा देख रही होती हैं और इस झगड़े का पूरा मजा ले रही होती हैं। दोनों की आवाज़ ऊंची होती जाती है और वे गुस्से में एक-दूसरे पर चिल्लाने लगती हैं।
विज्ञापन
भिड़ गईं छात्राएं
- फोटो : x@VishalMalvi_
विस्तार
कभी-कभी छोटी-छोटी लड़ाइयां इतनी मजेदार हो जाती हैं कि देखने वाला खुद को हंसी रोक ही नहीं पाता। कुछ ऐसा ही नजारा एक वायरल वीडियो में देखने को मिला, जिसमें दो लड़कियों की झगड़ालू भिड़ंत देखकर लोग ठहाकों से फर्श पर लोटपोट हो गए। इंटरनेट पर इस वीडियो को देखकर हर कोई यही कह रहा है, “भाई, ऐसी फाइट तो रोज दिखनी चाहिए।” तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दो लड़कियां आपस में किसी बात पर भिड़ी नजर आती हैं। उनके आसपास कुछ और लड़कियां खड़ी हैं, जो इस झगड़े का लाइव शो मजे से देख रही होती हैं। दोनों एक-दूसरे पर गुस्से से चिल्ला रही होती हैं। बाल पकड़कर खींच रही होती हैं और कभी धक्का देती तो कभी खुद पीछे हट जाती हैं। देखने वालों को लग रहा था कि मामला बस थोड़ा बहुत धक्का-मुक्की तक ही रहेगा, लेकिन अचानक सीन ऐसा पलटता है कि हंसी थमने का नाम ही नहीं लेती।
विज्ञापन
Kalesh between two Chapri girls = Max Satisfaction level 📈 pic.twitter.com/TiKLxmcTPr
— Vishal (@VishalMalvi_) October 30, 2025
विज्ञापन
आपस में भिड़ जाती है लड़कियां
लड़ाई के बीच एक लड़की थोड़ी ज्यादा ताकत लगा देती है और झटके में दूसरी को इतनी जोर से धक्का मारती है कि वो सीधे पास के नाले में जा गिरती है। गिरी भी ऐसे कि सिर पूरा नाले में चला गया और पैर हवा में झूल रहे थे। पलभर को सबके मुंह से “अरे” निकला, लेकिन अगले ही सेकंड पूरा ग्रुप हंसी से फट पड़ा। जो लड़कियां अब तक झगड़े का तमाशा देख रही थीं, वो खुद हंसते-हंसते दोहरी हो गईं। कुछ तो जमीन पर बैठ गईं क्योंकि हंसी रुक ही नहीं रही थी।
नाले में जा गिरती हैं लड़कियां
उधर नाले में गिरी लड़की बेचारी खुद को संभालने की कोशिश करती है, लेकिन बार-बार फिसल जाती है। आखिरकार बाकी लड़कियां उसका हाथ पकड़कर किसी तरह बाहर निकालती हैं। बस फिर क्या था, निकलते ही एक और राउंड हंसी का फूट पड़ा। इसी बीच पास से गुजर रही एक आंटी भी वहां पहुंच जाती हैं। पहले तो वो थोड़ा गुस्से वाले एक्सप्रेशन के साथ सीन देखती हैं, लेकिन जैसे ही लड़की को उल्टा लटका हुआ देखती हैं, उनका भी चेहरा हंसी से भर जाता है। वो भी बाकी सबके साथ ठहाके लगाने लगती हैं। पूरा माहौल किसी कॉमेडी शो से कम नहीं लगता।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरा वाकया अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, “भाई, ये फाइट कम कॉमेडी ज्यादा लग रही थी।” तो किसी ने हंसते हुए कहा, “इस गिरने पर तो गोल्ड मेडल मिलना चाहिए।” एक यूजर ने तो मजाक में लिखा, “इस लड़की ने नाले में ऐसा एंट्री मारा जैसे बॉलीवुड स्टंट सीन हो।”