फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girlfriend hide her age and turned out to be 22 years older than boyfriend Post goes viral on Internet

Viral Post: गर्लफ्रेंड ने छुपाई उम्र और निकली बॉयफ्रेंड से 22 साल बड़ी, लड़का बोला- अब क्या करूं?

Sat, 19 Apr 2025 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 19 Apr 2025 12:41 PM IST
सार

Boyfriend-Girlfriend Viral News: आमतौर पर कहा जाता है कि रिश्ता दो समान उम्र वालों के बीच ही बनता है। इसमें 4-5 साल का गैप भी हो सकता है, लेकिन जरा सोचिए कि जिसे आप डेट कर रहे हैं, वो आपसे 22 साल बड़ा निकले। लग गया न शॉक?

विज्ञापन
Girlfriend hide her age and turned out to be 22 years older than boyfriend Post goes viral on Internet
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

इंटरनेट के आज के दौर में सोशल मीडिया वो प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां से हमें कोई भी जानकारी आसानी से मिल सकती है। अगर कहा जाए कि डिजिटल जमाने में कोई प्राइवेसी नहीं है तो इस बात में कोई दो राय नहीं होगी कि आज कुछ भी छुपा पाना लगभग असंभव ही है। हालांकि, वायरल चीजों के साथ डेटिंग का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। डेटिंग भले ही दो लोगों को जोड़ता हो, लेकिन इसे लेकर तमाम तरीके के स्कैम हो रहे हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि रिश्ता दो समान उम्र वालों के बीच ही बनता है। इसमें 4-5 साल का गैप भी हो सकता है, लेकिन जरा सोचिए कि जिसे आप डेट कर रहे हैं, वो आपसे 22 साल बड़ा निकले। लग गया न शॉक? तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी पोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से 4 साल तक अपनी उम्र छुपाकर रखी, लेकिन जब खुलासा हुआ तो वह उससे 22 साल बड़ी निकली। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।  
विज्ञापन


शख्स ने सुनाई आपबीती
हाल ही में, लड़के ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें इसे बताया कि वह हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है अपनी गर्लफ्रेंड से यह पूछने का कि आखिर उसने यह झूठ क्यों बोला। यूजर ने साथ में अपना अनुभव साझा करते हुए यह भी बताया कि रिश्ते के दौरान उसे कई ऐसे अलर्टिंग संकेत मिले, लेकिन क्योंकि उसके पास रिश्ते को लेकर कोई एक्सपीरियंस नहीं था, इसलिए उसने इन सभी बातों को नजरअंदाज कर दिया, जिसका भुगतान वो अब कर रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गर्लफ्रेंड ने उम्र को लेकर किया धोखा
लड़के ने अपनी आपबीती सुनाते हुए लिखा, "4 साल के रिलेशनशिप के बाद मुझे इस बात का पता चला कि मेरी गर्लफ्रेंड 27 साल की नहीं, बल्कि 48 साल की है, जिसे जानकर मेरे होश ही उड़ गए। मेरी खुद की उम्र 26 साल है और मैं एक लड़की को पिछले चार साल से डेट कर रहा हूं। वो हर बार मुझसे यही कहती थी कि वह सन् 1998 की जन्मी है और वह खुद 27 साल ही है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।"

रिलेशनशिप के दौरान मिले कई रेड फ्लैग
यूजर ने आगे यह भी खुलासा किया कि एक दिन अचानक से ही मैंने उसका लैपटॉप देखा और वहां मुझे उसका पासपोर्ट दिखा तब पता चला कि वह सन् 1998 की नहीं, बल्कि 1977 की जन्मी है। यह देखकर मुझे को काफी शॉक लगा और अब तो सच में मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं। मैं काफी घबराया हुआ हूं क्योंकि वह तो मुझे कभी भी 48 की लगी ही नहीं, वह 27 साल की ही लगती थी। इस दौरान मुझे कई रेड फ्लैग भी मिले थे, लेकिन मैंने इन सबको नजरअंदाज किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed