फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl wore a revealing dress at her grandfathers funeral people trolled her fiercely Video goes Viral

Viral Video: दादा जी के अंतिम संस्कार पर लड़की ने पहनी रिवीलिंग ड्रेस, लोगों ने जमकर कर दिया ट्रोल

Sat, 14 Jun 2025 01:58 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 14 Jun 2025 01:58 PM IST
सार

Viral Video: यह मामला लंदन की रहने वाली एंबर नाम की एक लड़की का है। उसने अपने दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ब्लैक ड्रेस खरीदी थी। ईसाई धर्म में काला रंग शोक का प्रतीक माना जाता है, इसलिए एंबर को लगा कि उसने मौके के लिए सही ड्रेस का चुनाव किया है।

विज्ञापन
Girl wore a revealing dress at her grandfathers funeral people trolled her fiercely Video goes Viral
लड़की ने पहनी ऐसी ड्रेस की हो रही है ट्रोल - फोटो : एक्स

विस्तार

जब किसी परिवार में किसी सदस्य का निधन होता है तो माहौल गमगीन और बेहद भावुक हो जाता है। ऐसे अवसर पर लोग पूरी गंभीरता और श्रद्धा के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं। इस दौरान न सिर्फ व्यवहार में संयम रखा जाता है, बल्कि कपड़ों को लेकर भी सतर्कता बरती जाती है। लेकिन हाल ही में एक लड़की के पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उसे खूब ट्रोल करना शुरू कर दिया। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह मामला लंदन की रहने वाली एंबर नाम की एक लड़की का है। उसने अपने दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ब्लैक ड्रेस खरीदी थी। ईसाई धर्म में काला रंग शोक का प्रतीक माना जाता है, इसलिए एंबर को लगा कि उसने मौके के लिए सही ड्रेस का चुनाव किया है। लेकिन जब उसने अंतिम संस्कार से कुछ समय पहले उस ड्रेस को पहनकर आईने में देखा तो उसे वह ड्रेस बिल्कुल भी ठीक नहीं लगी।
विज्ञापन


ड्रेस थी रिवीलिंग
एंबर को शुरुआत में लगा कि उसकी ड्रेस एकदम परफेक्ट है। लेकिन पहनने के बाद उसे महसूस हुआ कि यह काफी ज्यादा खुली हुई है। ड्रेस में साइड लेस पैनल और गहरी वी नेकलाइन थी, जिसकी वजह से उसका ऊपरी शरीर काफी नजर आ रहा था। उसे लगा कि यह पहनावा शायद चर्च जैसे गंभीर माहौल के लिए सही नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों से मांगी राय
इस उलझन को दूर करने के लिए एंबर ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने दर्शकों से राय मांगी। वीडियो में उसने सवाल किया, “क्या यह ड्रेस अंतिम संस्कार के लिए ठीक है? साथ ही उसने यह भी कहा, “मैंने यह ड्रेस पहले भी पहनी है, लेकिन आज यह कुछ ज्यादा ही रिवीलिंग लग रही है। ओ माई गॉड, क्या यह सही रहेगा?” अपने वीडियो के साथ उसने कैप्शन में लिखा, “दोस्तों, कृपया बताइए। क्या यह ड्रेस अंतिम संस्कार के लिए सही नहीं है?”


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इस ड्रेस को अंतिम संस्कार के लिए पूरी तरह गलत बताया। किसी ने लिखा, “इसे फौरन बदल दो।” तो एक और यूजर ने कहा, “ये ड्रेस तुम्हारे दादा के लिए बेहद अपमानजनक है।” कुछ लोगों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि इतने गंभीर मौके पर फैशन को प्रायोरिटी देना गलत है।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed