फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl went to the theater to watch Saiyaara with her boyfriend suddenly her other boyfriend arrived Video Viral

Viral Video: थिएटर में बॉयफ्रेंड के साथ 'सैयारा' देखने गई लड़की, अचानक से पहुंचा दूसरा बॉयफ्रेंड, पुलिस भी आई

Wed, 23 Jul 2025 01:48 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 23 Jul 2025 01:48 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस फिल्म को देखने वालों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आती रही हैं। वायरल वीडियोज में कोई मूवी थिएटर में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए दिखता है तो कोई अपनी एक्स की याद में आंसू बहाते हुए नजर आता है।

विज्ञापन
Girl went to the theater to watch Saiyaara with her boyfriend suddenly her other boyfriend arrived Video Viral
लखनऊ थिएटर में पहुंची पुलिस - फोटो : इंस्टाग्राम @book_reviewer77

विस्तार

हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। यह फिल्म न सिर्फ कमाई के मामले में आगे रही, बल्कि दर्शकों के दिलों को भी गहराई से छू गई। खास तौर पर 15 से 30 वर्ष की उम्र के युवा दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कुछ दर्शकों के तो ऐसे अनुभव भी सामने आए हैं, जहां वे फिल्म देखकर इतने भावुक हो गए कि खुद पर काबू ही नहीं रख पाए। इस फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी इस हद तक पहुंच चुकी है कि कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग मूवी देखने के बाद अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर इस फिल्म को देखने वालों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आती रही हैं। वायरल वीडियोज में कोई मूवी थिएटर में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए दिखता है तो कोई अपनी एक्स की याद में आंसू बहाते हुए नजर आता है। यही नहीं, कुछ लोग तो सिनेमाघरों में गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म के सीन री-क्रिएट कर रहे हैं और अपनी महबूबा को बांहों में उठाए घूमते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसके साथ ही एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की सैयारा देखने सिनेमाघर अपने बॉयफ्रेंड के साथ तो जाती है, लेकिन वहीं, उसे अपना दूसरा बॉयफ्रेंड भी दिख जाता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by kuldeep sharma (@book_reviewer77)




थिएटर में अचानक से पहुंचती है पुलिस
बता दें कि यह मामला लखनऊ का है, जहां पर एक थिएटर में अचानक से पुलिस आ जाती है। इसके पीछे का कारण यही सामने आता है कि लड़की ने दो-दो बॉयफ्रेंड बनाए होते हैं और एक बॉयफ्रेंड के साथ फिल्म देखने सिनेमाघर जाती है, लेकिन तभी वहां उसका दूसरा बॉयफ्रेंड भी अचानक से आ जाता है। पुलिस को अचानक से थिएटर में आते देख लोगों को काफी हैरानी होती है और वह असमंजस में पड़ जाते हैं कि आखिर सिनेमाघर में पुलिस किसे ढूंढने आई है।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लड़की सैयारा देखने अपने दूसरे सैयारा को छोड़कर जाती है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पुलिस क्या अब लड़की को पकड़कर ले जाएगी।" तीसरे यूजर ने लिखा, "घोर कलियुग है। पुलिस को इस लड़की को गिरफ्तार कर लेना चाहिए, जिससे कि वह ऐसी हरकत दोबारा बिल्कुल भी न करे।"

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed