फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl snatched the chain from a little girl neck in broad daylight and fled cctv footage goes viral

Viral Video: दिनदहाड़े बच्ची के गले से चेन खींच फरार हुई लड़की, CCTV फुटेज में कैद हुई शातिर चोरनी की करतूत

Thu, 12 Feb 2026 12:53 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 12 Feb 2026 12:53 PM IST
सार

Viral Video:  सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मार्केट में सब्जी खरीदती महिला के पास खड़ी एक लड़की दिनदहाड़े बच्ची के गले से चेन खींचकर फरार हो जाती है। लड़की जिस तरीके से बच्ची के गले से चेन निकालती है, उसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Girl snatched the chain from a little girl neck in broad daylight and fled cctv footage goes viral
CCTV फुटेज में कैद हुई बच्ची के गले से चेन खींचकर फरार हुई लड़की - फोटो : @KUNDAN00PATEL

विस्तार

Viral Video: चेन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सबसे जरूरी है सतर्क रहना। हाल ही में चेन स्नैचिंग से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक लड़की दिनदहाड़े बच्ची के गले से चेन खींचकर फरार हो जाती है। लड़की जिस तरीके से बच्ची के गले से चेन निकालती है, उसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। 

विज्ञापन

 

वीडियो की शुरुआत एक मार्केट से होती है, जहां एक सब्जी बेचने वाले ठेले पर कुछ महिलाएं खड़ी होकर सब्जी खरीद रही होती हैं। उसी ठेले के पास एक लड़की भी खड़ी होती है, जो पहले तो टमाटर खरीदने का नाटक करती है, लेकिन आखिर में वो जो करती है, वो सबको हैरान कर देता है। लड़की मौका देखकर ठेले के पास खड़ी छोटी बच्ची के गले से कैंची से चेन काट कर फरार हो जाती है। जब तक बच्ची की मां को पता चलता है, लड़की वहां से फरार हो चुकी होती है। बता दें कि ये पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @KUNDAN00PATEL नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘युवती निकली चोर, बच्ची के गले से चेन गायब'। वीडियो को अब तक 58 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।

Viral Video: टीचर के सवाल पर बच्चे के मासूम जवाब ने जीता सबका दिल, जब शादी में जाने के लिए मांगी छुट्टी

Viral Video: पीछे सीट पर सोती बेटी और आगे जिंदगी चलाता पिता, ऑटो रिक्शा वाले की कहानी रुला देगी आपको

चेन स्नैचिंग के इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ‘बाजारों में बच्चों के साथ जाना ठीक नहीं है, 'सतर्कता ही बचाव है, सावधान रहना जरूरी है’। दूसरे यूजर ने कहा, ‘युवती ने मासूम बच्ची की चेन चोरी की, हाथ में कैंची लेकर चालाकी से काम किया। सतर्क रहें और बच्चों को गहने पहनाकर भीड़ में मत भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed