फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl seen driving auto on the streets of Bengaluru said driving is my hobby dont have budget to buy a car

Viral Video: बेंगलुरु की सड़कों पर ऑटो चलाती दिखी लड़की, बोली- शौक है ड्राइविंग का, कार खरीदने लायक बजट नहीं

Tue, 19 Aug 2025 05:04 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 19 Aug 2025 05:04 PM IST
सार

Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पैसेंजर का अनुभव सामने आया है। पैसेंजर ने बताया कि उसे कोई भी कैब नहीं मिल रही थी। तभी उसने एक लड़की को ऑटो चलाते देखा। लड़की का नाम सफूरा था।

विज्ञापन
Girl seen driving auto on the streets of Bengaluru said driving is my hobby dont have budget to buy a car
ऑटो रिक्शा चलाती नजर आई लड़की - फोटो : इंस्टाग्राम @tamannapasha_official

विस्तार

समाज में आज भी अगर सड़क पर कोई लड़की ऑटो-रिक्शा चलाती दिख जाए तो लोग चौंक जाते हैं। अक्सर यह माना जाता है कि महिलाएं यह काम मजबूरी या जरूरत के कारण करती हैं। लेकिन बेंगलुरु की एक युवती ने यह सोच गलत साबित कर दी है। उसने यह काम सिर्फ अपनी खुशी के लिए चुना और वही कर रही है, जो उसे पसंद है। उसकी कहानी आज सोशल मीडिया पर लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पैसेंजर का अनुभव सामने आया है। पैसेंजर ने बताया कि उसे कोई भी कैब नहीं मिल रही थी। तभी उसने एक लड़की को ऑटो चलाते देखा। लड़की का नाम सफूरा था। पैसेंजर ने कहा कि यह पहली बार था, जब वह किसी महिला के चलाए जा रहे ऑटो में बैठी। यह उसके लिए नया और यादगार अनुभव रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tamanna Tanweer | Your Online Bestie (@tamannapasha_official)




ड्राइविंग थी पसंद तो ऑटो चलाने लगी लड़की
जब सफूरा से बातचीत शुरू हुई तो उसने बताया कि उसे ड्राइविंग बहुत पसंद है। चाहे कार हो, बाइक हो या ऑटो, वह सब चला सकती है। उसने यह भी कहा कि उसका बजट फिलहाल कार खरीदने का नहीं था। इसलिए उसने ऑटो खरीदी और अब वही चला रही है। सफूरा का कहना है कि उसे अपने काम में इतना मजा आता है कि उसे कभी यह महसूस नहीं होता कि “आज मंडे है और मुझे काम पर जाना है।” हर दिन वह अपने काम को खुशी और एनर्जी से करती है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
पैसेंजर ने जब उससे पूछा कि घरवाले क्या कहते हैं तो सफूरा ने जवाब दिया कि उसकी मां उस पर पूरा भरोसा करती हैं। हां उन्हें सुरक्षा को लेकर थोड़ी चिंता रहती है, लेकिन वह जानती हैं कि सफूरा बहादुर है और किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकती है। यही विश्वास उसे और भी मजबूत बनाता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @tamannapasha_official ने पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा गया, “महिलाएं देखती हैं, महिलाएं स्क्रॉल करती हैं, महिलाएं खुश होती हैं।” अब तक इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे 92 हजार से अधिक लाइक्स और 1200 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। लोगों ने सफूरा की तारीफ करते हुए दिल छू लेने वाली बातें लिखीं। एक यूजर ने कहा, “उसमें इतनी एनर्जी है, भगवान उसे शानदार जीवन दें।” दूसरे ने लिखा, “मुझे गर्व है, यह देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए।” किसी ने इच्छा जताई कि वह भी कभी सफूरा की ऑटो में सफर करना चाहता है। वहीं, एक और यूजर ने रूढ़िवादिता तोड़ने के लिए उसे सलाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed