फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl made a one piece dress from the sofa cover the video is winning hearts goes Viral on Internet

Viral Video: सोफे के कवर से लड़की ने बना डाली वन पीस ड्रेस, लोगों की चौंधियाई आंखें, वीडियो जीत रहा दिल

Tue, 22 Jul 2025 03:11 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 22 Jul 2025 03:11 PM IST
सार

Viral Video: उन्होंने अपने दो पुराने सोफा कवर को इस्तेमाल में लाकर एक शानदार ड्रेस बनाई, जिसे देखकर लोगों को यह तक लगने लगा कि यह किसी हाई-एंड ब्रांड वर्साचे की ड्रेस है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Girl made a one piece dress from the sofa cover the video is winning hearts goes Viral on Internet
सोफे के कवर की बनाई ड्रेस - फोटो : इंस्टाग्राम @thateclecticone

विस्तार

आज की दुनिया में जहां फैशन का मतलब महंगे और नामी ब्रांड के कपड़े पहनना बन गया है, वहीं एक महिला ने पुराने सोफा कवर से ऐसा आउटफिट तैयार किया कि लोग देखते ही रह गए। इस महिला का नाम है रेचल डिक्रूज, जो एक डिजिटल क्रिएटर हैं। उन्होंने अपने दो पुराने सोफा कवर को इस्तेमाल में लाकर एक शानदार ड्रेस बनाई, जिसे देखकर लोगों को यह तक लगने लगा कि यह किसी हाई-एंड ब्रांड वर्साचे की ड्रेस है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रेचल ने इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे अब तक 80 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो की शुरुआत में रेचल उन पुराने सोफा कवर को दिखाती हैं और कहती हैं, “अगर ये डिजाइन पहचाने-पहचाने लग रहे हैं तो मुमकिन है कि आपके घर में भी कभी ऐसा ही सोफा रहा हो।” जब उन्होंने देखा कि ऐसे दो कवर हैं तो सोचा कि क्यों न इन्हें जोड़कर एक ड्रेस या टॉप बना लिया जाए।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rᴀᴄʜᴇʟ D'ᴄʀᴜᴢ (@thateclecticone)

विज्ञापन
विज्ञापन



सोफे से बनाई ड्रेस
हालांकि, उनका सोचना था कि यह बस एक 30 मिनट की छोटी-सी क्राफ्ट एक्टिविटी होगी, लेकिन असलियत में यह काम काफी समय और मेहनत वाला निकला। कपड़ा इतना मोटा था कि सिलाई मशीन बार-बार अटक रही थी। नतीजतन, रेचल को हर किनारे की सिलाई को खोलना पड़ा, जो काफी मजबूत थीं और जिन्हें खोलने में भी बहुत समय लग गया।


क्रिएटिविटी देख लोगों की फटी रह गई आंखें
फिर भी इस पूरे संघर्ष और मेहनत का परिणाम बेहद खूबसूरत रहा। आखिरकार उन्होंने जो ड्रेस बनाई, वह एक स्टाइलिश बैकलेस आउटफिट बनी। रेचल ने कहा, “मैंने इसे सिर्फ फन के लिए बनाया था, लेकिन अब जब इसे पहनकर देखती हूं तो लगता है कि यह मेहनत बेकार नहीं गई।” उन्होंने अपने कैप्शन में यह भी लिखा, “मैं अक्सर पुरानी चीजों को नया रूप देती हूं। मुझे मेरे बनाए कपड़े पसंद हैं, चाहे वो सबको पसंद आए या नहीं, यह मायने नहीं रखता।”

लोगों ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी जबरदस्त थीं। एक शख्स ने लिखा, “मुझे तो लग रहा है कि ये ड्रेस वर्साचे की हो सकती है।” किसी और ने कमेंट किया, “बचपन में जिस कवर को सबसे खराब मानते थे, उसे इतनी एलिगेंट ड्रेस में बदल देना एक अलग ही टैलेंट है।” एक एक्ट्रेस ने भी लिखा, “वाव, वाव, वाव। इसे खरीदने का तरीका बताओ।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed