फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl is looking for groom for herself kept this condition Video goes Viral on Internet see netizens reaction

Viral Video: '5 लाख रुपये, मोटरसाइकिल और एक पलंग, शराबी भी चलेगा' लड़की अपने लिए ढूंढ रही दूल्हा, रखी ये शर्त

Fri, 04 Jul 2025 10:19 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 04 Jul 2025 10:19 AM IST
सार

Video Viral: वीडियो में युवती खुलेआम लोगों से अपील करती दिख रही है कि वह अपने लिए दूल्हा खोज रही है। लेकिन उसकी शर्तें इतनी अजीब हैं कि कोई भी इन्हें सुनकर दंग रह जाएगा। लड़की ने अपनी बात में साफ-साफ कहा कि उसे ऐसा दूल्हा चाहिए जो शराब पीने का शौक रखता हो।

विज्ञापन
Girl is looking for groom for herself kept this condition Video goes Viral on Internet see netizens reaction
लड़की ने होने वाले दूल्हे के लिए रखी यह शर्त - फोटो : इंस्टाग्राम @desh_bandhu_media

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती अपने लिए खास तरह का दूल्हा ढूंढने की मांग करती दिख रही है। इस वीडियो की सबसे दिलचस्प बात यह है कि लड़की ने अपने होने वाले पति के लिए जो शर्तें रखी हैं, वे आम लोगों की सोच से बिल्कुल अलग हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और हर कोई इसे देखकर हैरान भी है और हंस भी रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़की ने क्या शर्ते रखी हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में युवती खुलेआम लोगों से अपील करती दिख रही है कि वह अपने लिए दूल्हा खोज रही है। लेकिन उसकी शर्तें इतनी अजीब हैं कि कोई भी इन्हें सुनकर दंग रह जाएगा। लड़की ने अपनी बात में साफ-साफ कहा कि उसे ऐसा दूल्हा चाहिए जो शराब पीने का शौक रखता हो। आमतौर पर लोग अपने बच्चों के लिए ऐसा जीवनसाथी ढूंढते हैं, जो नशे से दूर रहे और अच्छे संस्कारों वाला हो, मगर इस लड़की ने सभी धारणाओं को उलटते हुए शराब पीने वाले वर की मांग रख दी है। उसकी यह डिमांड सुनकर लोग ठहाके लगा रहे हैं और कई यूजर्स ने इस पर मजेदार टिप्पणियां भी की हैं।
विज्ञापन


लोग नहीं रोक पा रहे अपनी हंसी
इतना ही नहीं, लड़की ने वीडियो में दहेज में दी जाने वाली चीजों का भी जिक्र किया और बताया कि वह अपने होने वाले पति को 5 लाख रुपये नकद, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक ‘दीवान पलंग’ देने वाली है। लड़की का यह ऑफर और दूल्हे के लिए रखी गई शर्तें ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर रही हैं और लोग इसे देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो पर दिए मजेदार रिएक्शंस
हालांकि इस वीडियो की सच्चाई पर सवाल जरूर उठ रहे हैं क्योंकि यह एक प्रैंक वीडियो भी हो सकता है या फिर इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया हो, लेकिन फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो असली है या मजाक। बावजूद इसके, वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का खूब मनोरंजन किया है और लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “भाई लोग, जो दारू पीते हैं, जल्दी से लाइन में लगो।” वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “फिर तो रिश्ते की बात पक्की समझी जाए?” एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “भाई, मुझे नीले ड्रम में बंद नहीं होना।” इसके अलावा, किसी यूजर ने लड़की की गलती सुधारते हुए लिखा, “दीदी, सही में ‘दीवान पलंग’ होता है, ‘दीवाना’ नहीं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed