फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl found in suitcase with many pythons everyone was shocked after watching the video

Viral Video: कई सारे अजगरों के साथ सूटकेस में मिली बच्ची, वीडियो देख हर कोई हुआ हैरान, पूछा यह सवाल

Sat, 07 Jun 2025 12:17 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 07 Jun 2025 12:17 PM IST
सार

Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक छोटी सी बच्ची को कई अजगरों के बीच बैठे और उनके साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। वो बच्ची अजगरों को किसी खिलौने की तरह ट्रीट कर रही है। उसकी उम्र करीब 5 से 8 साल के बीच बताई गई है।

विज्ञापन
Girl found in suitcase with many pythons everyone was shocked after watching the video
अजगर के साथ खेलती और सोती है ये बच्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @snakemasterexotics

विस्तार

अजगर और सांप ऐसे जीव हैं, जिनका जिक्र होते ही ज्यादातर लोगों के मन में डर बैठ जाता है। इन रेंगने वाले जीवों को देखकर लोग घबरा जाते हैं और उनसे दूरी बनाकर रखना ही बेहतर समझते हैं। खासकर अजगर, जो आकार में बड़े होते हैं, उनका आना ही लोगों को भयभीत कर देती है। मगर कुछ लोग इन डरावने माने जाने वाले जीवों को न सिर्फ अपनाते हैं बल्कि उन्हें अपने घरों में पालते भी हैं। वे इनके साथ इस तरह घुल-मिल जाते हैं जैसे वे कोई पालतू कुत्ता या बिल्ली हों। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो हर किसी को हैरानी में डाल रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक छोटी सी बच्ची को कई अजगरों के बीच बैठे और उनके साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। वो बच्ची अजगरों को किसी खिलौने की तरह ट्रीट कर रही है। उसकी उम्र करीब 5 से 8 साल के बीच बताई गई है। हैरानी की बात यह है कि वह इन सांपों से न तो डरती है और न ही रोती है। बल्कि वह उनके साथ इतना खुश है कि सूटकेस में उनके साथ बंद होने में भी उसे कोई हिचकिचाहट नहीं है। कुछ देर के लिए ही सही, लेकिन अजगरों के साथ इस तरह का बर्ताव किसी को भी चौंका सकता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ariana (@snakemasterexotics)

विज्ञापन
विज्ञापन



एक ही बिस्तर पर अजगरों के साथ सोती है बच्ची
इस बच्ची का नाम एरियाना है और वह बॉल पायथन नस्ल के कई अजगरों को पालती है। एरियाना सिर्फ उनके साथ खेलती ही नहीं, बल्कि उनके साथ एक ही बिस्तर पर सोती भी है। उसके लिए ये सांप उसके दोस्त जैसे हैं, जिनके साथ वह हर समय रहना पसंद करती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके कमरे में सांप ऐसे फैले होते हैं जैसे बिस्तर पर कपड़े पड़े हों। वह उनके साथ निडरता से खेलती है और उनमें कोई खतरा नहीं महसूस करती।


सांपों के साथ ट्रैवल भी करती है बच्ची
वीडियो में एरियाना ने यह भी बताया कि वह अपने बॉल पायथन के साथ ट्रैवल करना पसंद करती है। चाहे यात्रा छोटी हो या लंबी, वह अपने सांपों का काफी ध्यान रखती है। उसका कहना है कि वह हमेशा यह कंफर्म करती है कि उसके पालतू सांपों को पूरा आराम और सुरक्षा मिल रही हो। एरियाना ने सांपों की देखभाल से जुड़ी कुछ अहम बातें भी साझा की हैं। जैसे उनके लिए सही वेंटिलेशन और शांत माहौल बहुत जरूरी होता है। इन बातों का ध्यान रखा जाए तो बॉल पायथन बेहद शांत और दोस्ताना रहते हैं।

बच्ची ने किया यह सवाल
वीडियो के अंत में एरियाना ने एक सवाल भी किया, "क्या आप भी अपने रेंगने वाले पालतू जानवरों के साथ सफर करते हैं?" उसका यह सवाल सोचने पर मजबूर करता है कि जिन्हें हम खतरनाक मानते हैं। क्या उन्हें सही देखभाल और प्रेम से अपना बना पाना संभव है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed