Viral Video: लिफ्ट में कुत्ते को देख लड़की ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लिफ्ट में कुत्ते को देखकर लड़की ने जो किया उसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विस्तार
Girl vs Dog In The Elevator Viral Video In Hindi: इंटरनेट पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें से कुछ लोगों का ध्यान किसी भी तरह से खींच ही लेते हैं। हाल ही में एक कुत्ते और लड़की का ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लिफ्ट में कुत्ते को देखकर लड़की ने जो किया उसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में है। अब किसी दूसरे फ्लोर पर एक लड़की लिफ्ट में चढ़ती है मगर जैसे ही उसके कुत्ता दिखता है तो वो लड़की डर कर पीछे हट जाती है और लिफ्ट में चढ़ने से डरती है।
Viral: पोते ने दादी से किया पीएम मोदी के फोन का प्रैंक, बुजुर्ग महिला की मासूमियत ने जीता लाखों लोगों का दिल
लड़की को ऐसे डरता देख महिला जिसका कुत्ता है, वो उसे भरोसा दिलाती है कि ये नहीं काटेगा। महिला के मना करने पर वो लड़की किसी तरह से लिफ्ट में आकर खड़ी हो जाती है। अब इसके बाद वो महिला अपने कुत्ते को नीचे बैठने के लिए बोलती है मगर लड़की को लगता है कि महिला उसे बैठने के लिए बोल रही है और वो लड़की लिफ्ट में बैठ जाती है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा- उसका दिमाग काम नहीं कर रहा है। दूसरे ने कहा- पर्सनल ले गई पगली।
Viral Video: जान जोखिम में डालकर लाइफगार्ड ने बचाई समुद्र में बहते बच्चे की जान, वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: बेटे की लग्जरी कार में बैठीं मां के चेहरे की खुशी ने किया लोगों को भावुक, देंखे वीडियो
कुत्तों के फनी वीडियो को इंटरनेट की जनता खूब प्यार देती है। इनकी हरकतें बिल्कुल नन्हे बच्चों की तरह ही होती है, जिन्हें देख हर कोई इनकी मासूमियत पर फिदा हो जाता है। लड़की के ऐसा करने के कारण ही वीडियो फनी बना और वायरल हो गया। ऐसा हो सकता है कि यह स्क्रिप्टेड हो मगर फनी भी है।