फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ghostly friend seen in daughter's room at 3 clock in the nigh Father saw a scary scene at midnight

Viral Video: रात को तीन बजे बेटी के कमरे में दिखा भूतिया दोस्त? पिता ने आधी रात को देखा डरावना मंजर

Mon, 04 Aug 2025 01:21 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 04 Aug 2025 01:21 PM IST
सार

Viral Video: इस पूरी घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जहां से हाथ बाहर आते हैं, वहां देखने पर सिर्फ एक गुड़िया रखी मिलती है। वीडियो में आगे दिखता है कि शख्स बच्ची को बार-बार आवाज देता है और उसे हिलाने की कोशिश करता है।

विज्ञापन
Ghostly friend seen in daughter's room at 3 clock in the nigh Father saw a scary scene at midnight
रात 3 बजे बेटी के कमरे में दिखा डरावना मंजर - फोटो : इंस्टाग्राम @scaryencounter

विस्तार

एक डरावना वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची अकेली कमरे में अलमारी के पास फर्श पर बैठी नजर आती है। शुरुआत में माहौल शांत और नॉर्मल दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही पलों में अलमारी से दो भयानक हाथ बाहर निकलते हैं और बच्ची के बालों को छूने लगते हैं। यह नजारा देखकर एक शख्स, जो शायद बच्ची का पिता है, घबरा कर तेजी से उसकी ओर दौड़ता है, मगर तब तक वो हाथ अचानक गायब हो जाते हैं। तो आज की इस खबरमें हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरी घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जहां से हाथ बाहर आते हैं, वहां देखने पर सिर्फ एक गुड़िया रखी मिलती है। वीडियो में आगे दिखता है कि शख्स बच्ची को बार-बार आवाज देता है और उसे हिलाने की कोशिश करता है, लेकिन वह बिना किसी प्रतिक्रिया के एकदम शांत बैठी रहती है, जैसे उसे कुछ भी महसूस नहीं हुआ हो।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Scary_Encounter5 (@scaryencounter)

विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह  वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘@scaryencounter’ नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे हजारों यूजर्स द्वारा पसंद किया जा चुका है और कमेंट सेक्शन में लोग अपने-अपने अनुभव और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, इस क्लिप को कब और कहां फिल्माया गया, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। कई लोगों का मानना है कि वीडियो में दिखाई देने वाली गुड़िया ही डरावनी है। एक यूजर ने लिखा, "मुझे तो वही गुड़िया कुछ गड़बड़ लग रही है।" एक और ने कहा, "मैंने ये वीडियो रात में देखा और यकीन मानिए रोंगटे खड़े हो गए।" वहीं किसी ने सुझाव दिया, "इस घर को तुरंत किसी तांत्रिक या पुजारी से साफ कराना चाहिए।"

वीडियो को लेकर लोगों ने जताया शक
हालांकि, इस वीडियो को लेकर कुछ लोगों ने शक भी जताया है। कई यूजर्स का मानना है कि यह पूरी तरह से एक बनाया गया सीन है। उनका कहना है कि कोई भी पिता ऐसी हालत में सबसे पहले अपनी बेटी को वहां से हटाने की कोशिश करता, न कि उसका वीडियो रिकॉर्ड करता। एक शख्स ने लिखा, "अगर ये सच्ची घटना होती, तो पिता तुरंत बच्ची को उठाकर वहां से ले जाता, न कि उसे हिलाता रहता और कैमरे में सब कुछ रिकॉर्ड करता।" फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर बहस का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे वास्तविक और डरावनी घटना बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed