फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक डर की वजह से रातोंरात खाली हो गया था यह शहर, अब 'घोस्ट टाउन' के नाम से है मशहूर

Tue, 26 May 2020 11:09 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 26 May 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Ghost town of pennsylvania Centralia mine fire Burning For Over 50 Years
वीरान सेंट्रालिया शहर - फोटो : Social media

कोई बसा-बसाया शहर अचानक ही रातोंरात खाली हो जाए, यह सुनने में बड़ा अजीब लगता है, लेकिन आज से 58 साल पहले अमेरिका में कुछ ऐसा ही हो चुका है। यहां के पेन्सिलवेनिया में स्थित सेंट्रालिया टाउन को रातोंरात खाली करा लिया गया था। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो शायद यहां रहने वाले लोग मारे जाते। अब यह शहर लगभग वीरान हो चुका है और इस वजह से यह 'घोस्ट टाउन' के नाम से मशहूर हो गया है। हालांकि यहां लोग घूमने के लिए अक्सर आते रहते हैं, लेकिन जगह-जगह बोर्ड लगाकर उन्हें इस शहर में होने वाले खतरों से आगाह किया गया है। 

Ghost town of pennsylvania Centralia mine fire Burning For Over 50 Years
वीरान सेंट्रालिया शहर - फोटो : Social media

दरअसल, यहां जमीन के नीचे भयंकर आग लगी हुई है, जो 58 साल से लगातार जल रही है। सेंट्रालिया का यही रहस्य दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता है। कभी इस शहर में 1400 के करीब लोग रहते थे, लेकिन 2017 तक यहां सिर्फ पांच लोग ही बच गए थे।  

Ghost town of pennsylvania Centralia mine fire Burning For Over 50 Years
सेंट्रालिया में आग की वजह से सड़क किनारे खंडहर बन चुका घर - फोटो : Social media

'घोस्ट टाउन' के नाम से जाना जाने वाला सेंट्रालिया कभी कोयले की खदानों के लिए मशहूर था, लेकिन बताया जाता है कि साल 1962 में शहर के आसपास फैले कचरे में आग लग गई थी, जिसके बाद वो आग धीरे-धीरे जमीन के नीचे मौजूद कोयले की खदानों तक जा पहुंची। जमीन के नीचे लगातार बढ़ती आग की वजह से शहर में कार्बन-मोनोक्साइड जैसी कई जहरीली गैसें फैलने लगीं। इस वजह से शहर में रह रहे लोगों ने ये जगह छोड़ दी और दूसरी जगह चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghost town of pennsylvania Centralia mine fire Burning For Over 50 Years
सेंट्रालिया में जमीन के नीचे से निकलता धुआं - फोटो : Social media

विशेषज्ञों की मानें तो सेंट्रालिया में जमीन के नीचे अभी भी इतना कोयला मौजूद है कि ये जगह करीब 250 साल तक लगातार जलती रहेगी। इस आग की वजह से यहां की सड़कें गल गई हैं और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिनसे धुआं निकलते रहता है। 

विज्ञापन
Ghost town of pennsylvania Centralia mine fire Burning For Over 50 Years
आग की वजह से जमीन के नीचे से निकलता धुआं - फोटो : Social media

ऐसा नहीं है कि अमेरिकी सरकार ने जमीन के नीचे लगी इस आग को बुझाने के बारे में नहीं सोचा। लेकिन इसमें अरबों रुपये खर्च हो जाते। इस वजह से सरकार ने सेंट्रालिया की आग बुझाने के बजाय यहां के लोगों को दूसरे शहरों में बसाना ही ठीक समझा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed