{"_id":"6afa95008030a3f33d05e6e9","slug":"georgian-little-girl-dances-to-shah-rukh-khans-song-wins-hearts-online-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: शाहरुख खान का गाना सुनते ही मचल उठी जॉर्जिया की बच्ची, आग तापते-तापते करने लगी ऐसा डांस","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वीडियो: शाहरुख खान का गाना सुनते ही मचल उठी जॉर्जिया की बच्ची, आग तापते-तापते करने लगी ऐसा डांस
Mon, 16 Nov 2026 11:25 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:25 AM IST
सार
Viral Video: जॉर्जिया की एक नन्ही बच्ची का शाहरुख खान और काजोल के गाने 'मेहंदी लगाके रखना' पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। बच्ची की मासूम अदाओं ने भारतीय यूजर्स का भी दिल जीत लिया है। वीडियो को 5.45 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
भारतीय यूजर्स को भी खूब पसंद आया बच्ची का अंदाज
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। खासकर छोटे बच्चों की मासूम हरकतें लोगों का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के गाने पर डांस करती नजर आ रही है। बच्ची का अंदाज इतना प्यारा है कि लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि बच्ची भारत की नहीं, बल्कि जॉर्जिया की रहने वाली है। इसके बावजूद उसे बॉलीवुड का मशहूर गाना इतना पसंद आया कि वह खुद को थिरकने से रोक नहीं पाई। वीडियो पर भारतीय यूजर्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
शाहरुख-काजोल के गाने पर बच्ची ने दिखाए डांस मूव्स
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा यह वीडियो जॉर्जिया की एक छोटी बच्ची का है। इसमें वह साल 1995 में आई शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के मशहूर गाने 'मेहंदी लगाके रखना' पर डांस करती दिखाई दे रही है। वीडियो में बच्ची एक बुजुर्ग शख्स के साथ आग के पास बैठी है। दोनों ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे होते हैं। तभी वहां यह गाना बजने लगता है।
विज्ञापन
बच्ची के डांस के लोग हुए दीवाने
गाना सुनते ही बच्ची के चेहरे के भाव बदल जाते हैं। वह अपने हाथों से गाने के बोल के हिसाब से डांस स्टेप्स करने लगती है। इतना ही नहीं, वह गाने के साथ गुनगुनाने की कोशिश भी करती है। पास बैठे बुजुर्ग शख्स बच्ची की इन प्यारी अदाओं को देखकर मुस्कुराने लगते हैं। बच्ची का उत्साह और दोनों के बीच दिखाई देने वाला अपनापन वीडियो को खास बना रहा है।
विज्ञापन
5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस अकाउंट पर अलग-अलग भाषाओं के गानों से जुड़े वीडियो भी पोस्ट किए जाते हैं। वायरल वीडियो को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे अब तक 54.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, वीडियो पर करीब 5 मिलियन लाइक, 89.3 हजार कमेंट, 163 हजार रीपोस्ट और 1.2 मिलियन शेयर मिल चुके हैं।
भारतीय यूजर्स को भी खूब पसंद आया बच्ची का अंदाज
वीडियो के कमेंट सेक्शन में भारतीय यूजर्स भी बच्ची की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है कि जॉर्जिया में रहने वाली यह छोटी बच्ची इतने पुराने बॉलीवुड गाने पर पूरे उत्साह के साथ डांस कर रही है। कई यूजर्स उसके एक्सप्रेशंस और मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं।
आज भी लोगों की पसंद है 'मेहंदी लगाके रखना'
'मेहंदी लगाके रखना' गाना फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का मशहूर गाना है, जो साल 1995 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस गाने की लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है। शादी और मेहंदी समारोह में आज भी लोग इस गाने पर डांस करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी इस गाने पर खूब वीडियो और रील्स देखने को मिलती हैं। जॉर्जिया की इस बच्ची का वीडियो भी इसी बात की एक प्यारी मिसाल बन गया है कि अच्छे गानों की पसंद किसी एक देश तक सीमित नहीं होती।
