{"_id":"5d8db1c18ebc3e01416b3251","slug":"frog-in-golgappa-water-viral-video-reality-tiktok-trending-videos","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या सच में गोलगप्पे के पानी में तैर रहा था मेंढक? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
क्या सच में गोलगप्पे के पानी में तैर रहा था मेंढक? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई
Fri, 27 Sep 2019 12:31 PM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
टिकटॉक वायरल वीडियो का सच
- फोटो : TikTok
टिक-टॉक पर आए दिन नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों का मनोरंजन करते हैं, लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो लोगों को गुमराह करने का काम करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो कुछ दिनों पहले टिक-टॉक पर शेयर किया गया था, जिसमें बताया गया था कि 'गोलगप्पे के पानी में मेंढक' है। इसके अलावा वीडियो को शेयर करते समय यह हिदायत दी गई थी कि लोग स्ट्रीट फूड खाने से दूर रहें।
विज्ञापन
दरअसल, इस वीडियो में दिखाया गया था कि गोलगप्पे के पानी में मेंढक जैसी कोई चीज तैर रही है, जिसे वीडियो बनाने वाले ने मेंढक समझ लिया, लेकिन अब जाकर इस वीडियो की सच्चाई पता चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टिक-टॉक इस्तेमाल करने वाले एक यूजर ने बताया है कि असल में पानी में तैर रही वो चीज मेंढक नहीं बल्कि बर्फ है। अगर आप भी वीडियो ध्यान से देखेंगे तो समझ जाएंगे कि आखिर माजरा क्या है।