फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Friends celebrated a cobras birthday the snake hissed and hissed as it cut the cake the video went viral

Viral Video: दोस्तों ने मनाया कोबरा का जन्मदिन, सांप ने भी फुंफकारते और फन मारते हुए काटा केक, वीडियो वायरल

Sat, 27 Sep 2025 01:59 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 27 Sep 2025 01:59 PM IST
सार

Viral Video: इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक जगह खड़े हैं। उनके सामने एक केक रखा हुआ है और बीच में एक असली सांप भी दिखाई देता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि केक पर बड़े अक्षरों में ‘सांप’ लिखा हुआ है।

विज्ञापन
Friends celebrated a cobras birthday the snake hissed and hissed as it cut the cake the video went viral
लड़कों ने मनाया कोबरा का जन्मदिन - फोटो : एक्स@annu_1AD

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई अजीबोगरीब वीडियो वायरल होता रहता है। कभी लोग जानवरों के साथ मजेदार हरकतें करते दिखाई देते हैं तो कभी कोई ऐसा काम कर देता है, जो देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। आमतौर पर हमने देखा है कि लोग अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं। केक काटते हैं, दोस्त और परिवार वाले मिलकर गाना गाते हैं और तस्वीरें या वीडियो बनाते हैं। यह सब आम और नॉर्मल है। लेकिन सोचिए अगर जन्मदिन किसी इंसान का नहीं बल्कि एक सांप का मनाया जाए तो कैसा लगेगा? सुनने में भले ही यह अजीब लगे, लेकिन ऐसा सचमुच हुआ है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक मिलकर एक सांप का जन्मदिन मना रहे हैं। इस अनोखे बर्थडे सेलिब्रेशन ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक जगह खड़े हैं। उनके सामने एक केक रखा हुआ है और बीच में एक असली सांप भी दिखाई देता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि केक पर बड़े अक्षरों में ‘सांप’ लिखा हुआ है। वीडियो में युवक मिलकर ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’ गाना गाते हैं और सांप को बर्थडे विश करते हैं। जैसे ही गाना खत्म होता है, तभी अचानक सांप झपट्टा मारकर केक की तरफ बढ़ता है। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी युवक खुशी से चिल्ला उठते हैं, मानो सांप ने खुद ही केक काट लिया हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सांप का मनाया जन्मदिन
वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग बड़े मजे से देख रहे हैं। कुछ लोगों को यह सीन बहुत मजेदार लग रहा है और वे हंस-हंसकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं कई लोग इसे बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत बता रहे हैं। उनका कहना है कि सांप जहरीला होता है और इस तरह उसके साथ मजाक करना जान को खतरे में डाल सकता है। सिर्फ वीडियो या रील बनाने के लिए किसी की जान को जोखिम में डालना बिल्कुल सही नहीं है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। कुछ लोगों ने फनी अंदाज में लिखा कि अगर सांप ने बदले में ‘रिटर्न गिफ्ट’ दे दिया तो स्थिति बहुत खतरनाक हो सकती है। वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि आजकल रील्स और वायरल कंटेंट के चक्कर में लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। असल में इस वीडियो ने हंसी-मजाक के साथ-साथ एक गंभीर सवाल भी खड़ा कर दिया है। क्या सिर्फ सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए इंसानों को इस तरह की हरकत करनी चाहिए, जिसमें उनकी जान को खतरा हो? सांप कोई पालतू जानवर नहीं होता कि उसके साथ सुरक्षित तरीके से खेला जा सके। वह पलभर में हमला कर सकता है और उसकी एक काट जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में लोगों को सिर्फ मनोरंजन या चर्चा के लिए अपनी जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed