{"_id":"69d4ece422c0424a420a8fac","slug":"foreign-woman-bihari-accent-selling-samosa-london-viral-video-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: लंदन में बिहारी स्टाइल में समोसा बेच रही विदेश महिला, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- हम भी आ रहे हैं","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: लंदन में बिहारी स्टाइल में समोसा बेच रही विदेश महिला, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- हम भी आ रहे हैं
Tue, 07 Apr 2026 05:09 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:09 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर लंदन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक विदेशी बिहारी स्टाइल में महिला समोसा बेच रही है। महिला का भोजपुरी बोलने अंदाज लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
लंदन में बिहारी स्टाइल में समोसा बेच रही विदेश महिला, वायरल हुआ वीडियो
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर बिहार का समोसा बेचने वाली एक विदेशी महिला वायरल हो रही है। यह वायरल वीडियो ब्रिटेन के शहर लंदन का है। यहां पर बिहारी समोसा वाले के साथ जुड़ी हुई है और समोसा बेचने का काम कर रही है। विदेशी महिला भोजपुरी भाषा में ही रील्स बना-बना कर अपनी दुकान का प्रचार कर रही है। भोजपुरी में बात करने वाली विदेशी महिला को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
लंदन की सड़कों पर महिला ठेठ भोजपुरी बोलकर समोसा बेच रही है, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। गोरी महिला समोसा बेचने के हर दिन नए-नए तरीके बताती है। महिला ने सोशल मीडिया पर अपना नाम गोरिया देवी रखा हुआ है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वो बिहारी समोसा वाले की दुकान में समोसा तलते हुए और बेचते दिख रही है। वीडियो में खुद को एक बिहारी लड़की बताती है और वह कहती है कि गोरे रंग पर मत जाना, दिल से मैं एक बिहारी हूं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Trending: वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिले कीड़े, IRCTC ने वेंडर पर ठोका 10 लाख का जुर्माना और लाइसेंस रद्द
वीडियो में वह भोजपुरी में पंच लाइन बोलती है और समोसा बेचते नजर आती है। विदेशी महिला बिहारी समोसे वाले की नकल ही करती है। लंदन में बिहारी समोसा वाला अपने अंदाज के कारण काफी प्रसिद्ध है। उसके इसी अलग अंदाज को विदेशी साथी भी इस्तेमाल कर रही है।
US-Iran War: रात 8 बजे के बाद पाकिस्तान में क्या होने वाला है? इस खबर ने पाकिस्तानियों की उड़ा दी नींद
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर विदेशी महिला अपना वीडियो शेयर करती रहती है। इन वीडियो पर डिस्क्रिप्शन में बिहारी समोसा वाले के दो दुकानों का पता भी है। विदेशी महिला के बिहारी अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लंदन में समोसा बेचने वाली महिला के भारत में भी काफी लोग फैन हैं।