फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Food Painting real or fake food seeing in the picture tell which plate

Food Painting: कौन सी थाली में रखा है असली खाना? तस्वीर देखकर बताने में घूम गया लोगों का दिमाग

Mon, 17 Oct 2022 06:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Oct 2022 06:44 PM IST
सार

वायरल वीडियो में रुचा लिमये को उनकी कलाकृित के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा है कि कौन सा रियल फूड है? इसकी पहचान कर बताएं। 

विज्ञापन
Food Painting real or fake food seeing in the picture tell which plate
कौन सी थाली में रखा है असली खाना? - फोटो : instagram/ruandchai

विस्तार

Realistic Food Painting: दुनिया में आपने कई प्रकार की कलाकृतियां देखी होंगी जिनमें मूर्तिकला और विभिन्न वास्तुकला शामिल हैं। कलाकृति को कलाकार अलग-अलग तरीकों से देख सकता है। अब इन दिनों एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक कलाकार द्वारा डोसा सांभर, अप्पम, स्टू सूप, उत्तपम और पाव भाजी की थाली की पेंटिंग बनाई गई दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन


इस कलाकृति को बनाने वाले कलाकार का नाम रुचा है। रुचा-चैतन्य के साझा इंस्टाग्राम से इस तस्वीर को शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि ये पेंटिंग्स अपने नए घर में पहुंच चुकी हैं। मैंने अप्पम पेंटिंग के साथ एक और पाव भाजी और डोसा पेंटिंग बनाई। ये तीनों अब अपने प्यारे घर में खुशी-खुशी रह रहे हैं। इस वायरल वीडियो में रुचा लिमये को उनकी कलाकृित के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा है कि कौन सा रियल फूड है? इसकी पहचान कर बताएं। 
विज्ञापन


रुचा लिमये ने वीडियो के आखिरी में बताती हैं कि सिर्फ उत्तपम ही असली फूड था और बाकी सब पेटिंग थी। इस वीडियो देखने के बाद अधिकतर लोगों को पहली नजर में धोखा हो गया। कई लोग असली और नकली फूड की पहचान नहीं कर पाए। इस वायरल वीडियो को अब तक साढ़े छह लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि 19 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। अभी वीडियो के व्यूज और लाइक्स बढ़ते जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Ajab-Gajab: शादी में दूल्हा-दुल्हन ने किए ऐसे कॉन्ट्रैक्ट पेपर पर साइन, हर महीने खाने को मिलेगा फ्री पिज्जा

रुचा लिमये की इस अद्भुत कलाकृति को देखकर इंस्टाग्राम यूजर हैरत में पड़ गए हैं और अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, अविश्वसनीय। दूसरे यूजर ने लिखा है, मैंने सोचा सभी असली हैं। इसी तरह कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। इस तस्वीर को देखकर असली खाना कौन सी थाली में है बताने में आपका भी दिमाग घूम जाएगा। 



View this post on Instagram

A post shared by Rucha & Chaitanya (@ruandchai)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed