फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो पांच आविष्कारक, जिनका अपना ही आविष्कार बना उनकी मौत की वजह

Sun, 15 Mar 2020 05:27 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 15 Mar 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Five Most popular inventions who killed their inventors
विलियम बुलोक (आविष्कारक) - फोटो : Social media

किसी भी चीज का आविष्कार करना आसान काम नहीं होता। इसमें वैज्ञानिकों को सालों लग जाते हैं। तब जाकर कहीं वो सफल हो पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आविष्कारक और उनके आविष्कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके आविष्कार तो बहुत उपयोगी साबित हुए, लेकिन अफसोस कि उनके अपने ही आविष्कार उनकी मौत की वजह बन गए। 

Five Most popular inventions who killed their inventors
मैरी क्यूरी - फोटो : Social media

मैरी क्यूरी 
रेडियम और पोलोनियम नामक दो तत्वों की खोज करने वाली मशहूर भौतिकविद और रसायनशास्त्री मैरी क्यूरी की मौत उनकी इसी खोज के कारण साल 1934 में हो गई थी। दरअसल, मैरी क्यूरी रेडियोएक्टिविटी पर काम कर रही थीं, लेकिन उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि रेडियोएक्टिविटी कितनी खतरनाक होती है। उनके शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई थी।  

Five Most popular inventions who killed their inventors
हॉरेस लॉसन हन्ली - फोटो : Social media

हॉरेस लॉसन हन्ली 
अमेरिका के समर काउंटी में 29 दिसंबर 1823 को जन्मे हॉरेस लॉसन हन्ली ने हाथ से चलने वाली पनडुब्बी का आविष्कार किया था। हालांकि परीक्षण के दौरान उनकी पनडुब्बी समुद्र में डूब गई थी, जिसमें वो भी अपने क्रू-मेंबर्स के साथ मौजूद थे। इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Most popular inventions who killed their inventors
फ्रांज रीचेल्ट - फोटो : Social media

फ्रांज रीचेल्ट 
ऑस्ट्रिया में जन्मे फ्रांज रीचेल्ट को आधुनिक विंगसूट का आविष्कारक माना जाता है। हालांकि इसकी टेस्टिंग के लिए पेरिस के एफिल टावर से कूदने के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उस समय उनकी उम्र महज 33 साल थी। 

विज्ञापन
Five Most popular inventions who killed their inventors
विलियम बुलोक - फोटो : Social media

विलियम बुलोक 
अमेरिका के ग्रीनविले में जन्मे विलियम बुलोक को रिचर्ड मार्च होई के बनाए 'रोटरी प्रिंटिंग प्रेस' में सुधार के लिए जाना जाता है। उनकी वजह से ही प्रिंटिंग इंडस्ट्री में क्रांतिकारी परिवर्तन आया था। हालांकि अपनी ही प्रिंटिंग मशीन को ठीक करने के दौरान उसमें फंसकर उनकी मौत हो गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed