फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Fish with human like teeth goes viral on internet video went viral

Viral Video: इंसानों जैसे दांतों वाली मछली इंटरनेट पर हुई वायरल, वीडियो देख तीन दिन तक करेंगे चर्चा

Fri, 17 Jan 2025 05:41 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 17 Jan 2025 05:41 PM IST
सार

इटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दांत वाली दिख रही है। लोग इस असमान्य मछली को देखकर हैरान हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
Fish with human like teeth goes viral on internet video went viral
दांतों वाली मछली का वायरल वीडियो - फोटो : Instagram/@paulamoreiraor

विस्तार

Viral Video: प्रकृति अपने आप में रहस्यों का भंडार है। आए दिन हमें ऐसे जीव-जंतु देखने को मिलते हैं जो हमें आश्चर्यचकित कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला ब्राजील में सामने आया है, जहां पाउला मोरेरा नामक एक महिला को एक ऐसी मछली मिली जिसके मुंह में इंसानों जैसे दांत थे। इस अनोखी मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। पाउला मोरेरा ने इस अनोखी मछली का वीडियो बनाया और उसे इंटरनेट पर शेयर कर दिया। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को अब तक 60 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Paula Moreira (@paulamoreiraor)

विज्ञापन



वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में महिला अपने हाथों से मछली के दांत दिखाती हुई नजर आ रही है। ये दांत बिलकुल इंसानों के दांतों की तरह दिखते हैं, जो इस मछली को और भी विचित्र बनाते हैं। वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मछली का असली नाम जानने के लिए उत्सुक हो गए और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ यूजर्स ने तो मजाक में मछली के दांतों की अपने लिए मांग भी कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाउला ने बताया कि यह मछली उन तीन मछलियों में से एक थी जो उनके परिवार ने 30 दिसंबर को अपनी दादी के साथ समुद्र तट पर घूमने के बाद 49 डॉलर (4,000 रुपये से ज्यादा) में खरीदी थी। उस समय किसी ने भी मछली के इस खासियत पर ध्यान नहीं दिया था। घर आने के जब पाउला ने मछली को करीब से देखा, तो वह चौंक गईं। उन्होंने बताया, "मुझे लगा कि यह एक ही समय में बहुत विचित्र और हास्यास्पद था। इसलिए मैंने अपना फोन निकाला और इसका वीडियो रिकॉर्ड किया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया।" अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

लोगों की प्रतिक्रिया
हालांकि पाउला ने इस मछली का नाम नहीं बताया, लेकिन कुछ यूजर्स ने कमेंट में इसे "आर्कोसर्गस प्रोटीओसेफालस" बताया है, जिसे "शिप हेड फिश" भी कहा जाता है। शिप हेड फिश की कुछ प्रजातियों में इंसानों जैसे दांत पाए जाते हैं, जो उन्हें शेलफिश और अन्य कठोर खाद्य पदार्थों को खाने में मदद करते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। लोग इस अनोखी मछली को देखकर हैरान हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- "मुझे मेरी सासू-मां के लिए दांत मिल गए,"। दूसरे यूजर लिखा कि- 'मैं ऐसी मछली तो कभी भूलकर भी नहीं खाता'। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पाउला मोरेरा ने अपने अकाउंट @paulamoreiraor पर शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 60 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 60 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed