फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   First made a video and then slit throat with a knife in front of father know why Sajal took this step

Viral Video: पहले बनाया वीडियो फिर पापा के सामने ही चाकू से काटा गला, जानें सजल ने क्यों उठाया यह कदम?

Tue, 09 Sep 2025 03:00 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 09 Sep 2025 03:00 PM IST
सार

Viral Video: जानकारी के अनुसार सजल का भाई कनाडा में रहता है। जब उसने यह वीडियो देखा तो तुरंत पिता को फोन करके बताया कि सजल कुछ गलत करने वाला है। यह सुनकर पिता तुरंत उसके कमरे में पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि बेटे के हाथ में चाकू है।

विज्ञापन
First made a video and then slit throat with a knife in front of father know why Sajal took this step
बच्चे की की आत्महत्या - फोटो : एक्स
loader

विस्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 24 साल के एक युवक सजल जोशी ने अपने पिता के सामने ही आत्महत्या कर ली। उसने चाकू से अपना गला रेत डाला। परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर पूरे इलाके में सनसनी फैलाने वाली साबित हुई। सजल ने अपनी मौत से पहले 6 मिनट 32 सेकेंड का एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया। इस वीडियो में उसने बताया कि आखिर वह इतना बड़ा कदम क्यों उठाने जा रहा है। उसने साफ कहा कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। असल में वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और अब उस दर्द को सहने की ताकत उसमें नहीं बची थी। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के अनुसार सजल का भाई कनाडा में रहता है। जब उसने यह वीडियो देखा तो तुरंत पिता को फोन करके बताया कि सजल कुछ गलत करने वाला है। यह सुनकर पिता तुरंत उसके कमरे में पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि बेटे के हाथ में चाकू है। पिता ने चाकू छीनने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सजल ने चाकू से अपना गला काट लिया। खून तेजी से बहने लगा और पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने कह दिया, "सॉरी, ही इज नो मोर।" यह सुनकर पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


वीडियो बनाकर बेटे ने की आत्महत्या
वीडियो में सजल ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए कहा, “मम्मी-पापा, आई एम रियली सॉरी। आपको चोट पहुंचेगी लेकिन अब मैं हार गया हूं। लोग बाद में अफवाहें उड़ाते हैं, इसलिए मैं खुद बता रहा हूं कि मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। मैं बस अपनी बीमारी से परेशान हो गया हूं।” सजल ने वीडियो में बताया कि वह हड्डियों की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। लंबे इलाज और दवाइयों के बावजूद उसे राहत नहीं मिल रही थी। लगातार अस्पतालों के चक्कर, दवाइयां, इंजेक्शन और सफर उसकी जिंदगी को और मुश्किल बना रहे थे। उसने कहा कि अब उसके पास इतनी मानसिक शक्ति नहीं बची कि इस दर्द को सह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी के कारण जिंदगी से हारा लड़का
उसने अपने माता-पिता के लिए भी वीडियो में बातें कहीं। सजल ने कहा कि मां-पापा ने उसकी हर ख्वाहिश पूरी की। उसे टेबल टेनिस खेलने का शौक था और वह भी पूरा किया गया। जब उसने MBA करने की इच्छा जताई तो परिवार ने उसका पूरा साथ दिया। इलाज के लिए भी माता-पिता ने कभी पीछे नहीं हटे। सजल ने साफ कहा कि उसकी मौत के लिए उसके परिवार को दोषी न ठहराया जाए। सजल का शौक एक्टिंग में था। वह यूट्यूब पर वीडियो बनाता था और दो साल पहले तक उसने कई एजुकेशनल और इनफॉरमेटिव वीडियो पोस्ट किए थे। लेकिन जब उसकी बीमारी बढ़ गई तो उसने यूट्यूब से दूरी बना ली। उसने कहा कि बीमारी ने उसके सपनों को तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed