Viral Video: ट्रेन में सीट के लिए हुई खूब मारपीट, लड़के ने पांव पकड़कर नीचे घसीटा, फिर एक-दूसरे को पटक कर मारा
Viral Video: इस वायरल वीडियो में दिखता है कि ट्रेन का एक कोच यात्रियों से भरा हुआ है। ऊपर की बर्थ पर एक आदमी बैठा है और नीचे खड़ा दूसरा यात्री उससे सीट खाली करवाना चाहता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल यात्रा अपने आप में एक अनोखा अनुभव होता है, जो अक्सर यात्रियों की यादों में बस जाता है। लोग जब लंबी दूरी तय करने की सोचते हैं तो सबसे पहले ट्रेन का ऑप्शन ही चुनते हैं। खिड़की से दिखते बदलते नजारे, स्टेशन की हलचल और डिब्बों का माहौल। यह सब मिलकर ट्रेन यात्रा को खास बना देता है। हालांकि, कभी-कभी यह यात्रा सिर्फ सुकून से भरी नहीं होती, बल्कि झगड़े और बहस से भी भर जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन में सीट को लेकर जोरदार झड़प देखने को मिली है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में दिखता है कि ट्रेन का एक कोच यात्रियों से भरा हुआ है। ऊपर की बर्थ पर एक आदमी बैठा है और नीचे खड़ा दूसरा यात्री उससे सीट खाली करवाना चाहता है। विवाद की शुरुआत तब होती है जब नीचे खड़ा व्यक्ति, ऊपर बैठे शख्स का पैर पकड़कर उसे नीचे उतारने की कोशिश करता है। लेकिन वह व्यक्ति अपनी जगह से टस से मस नहीं होता। माहौल तब और बिगड़ जाता है जब नीचे खड़ा व्यक्ति पैर को मुंह से पकड़ने यानी काटने की कोशिश करता है। इस पर ऊपर बैठा व्यक्ति गुस्से में उसके कंधे पर चढ़ जाता है और फिर वहीं से उसे मारने लगता है। कुछ समय तक दोनों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट चलती रहती है, जबकि बाकी यात्री सिर्फ दर्शक बने रहते हैं।
Kalesh b/w Two Guys inside Indian Railways over seat issues
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 11, 2025
pic.twitter.com/cPn1IUtDae
वीडियो देखकर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। वीडियो के साथ लिखा गया है, "सीट को लेकर ट्रेन में दो लोगों के बीच क्लेश।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 11 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर नेटिजंस ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "लगता है ट्रेन में बॉक्सिंग टूर्नामेंट शुरू हो गया है।" दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, "ये भारत है, यहां थोड़ा क्लेश तो बनता है।" तीसरे यूजर का कहना था, "सीट चाहिए, चाहे जैसे भी मिले, बस मिलनी चाहिए।" बता दें कि यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रियों को संयम और समझदारी से पेश आना चाहिए। वरना मामूली विवाद भी ऐसी स्थिति में बदल सकता है, जो बाद में सोशल मीडिया पर तमाशा बन जाती है।