फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Fight broke out between crocodile and hippo video goes viral on social media

Viral Video: मगरमच्छ और हिप्पो के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

Tue, 02 Jun 2026 10:50 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 02 Jun 2026 10:50 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर मगरमच्छ और दरियाई घोड़े की भयानक लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। 

विज्ञापन
Fight broke out between crocodile and hippo video goes viral on social media
मगरमच्छ और दरियाई घोड़े की लड़ाई का वीडियो - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Crocodile Hippo Fight Viral Video:  मगरमच्छ और हिप्पो पानी के खूंखार शिकारी में से एक माने जाते हैं। मगरमच्छ को तो लोग पानी का खौफनाक दरिंदा मानते ही हैं लेकिन हिप्पो भी खूंखार होने के मामले में कुछ कम नहीं हैं। यह आकार में विशाल होने के बावजूद पानी और जमीन दोनों जगहों पर बेहद फुर्तीले होते हैं, तो वही मगरमच्छ अपने जबड़े की ताकत के साथ हड्डियों को आसानी से चूर-चूर कर सकते हैं।

विज्ञापन


मगरमच्छ इतना खतरनाक शिकारी है कि, जंगल का राजा शेर भी इससे ज्यादा पंगा नहीं लेता है। ये अपने शिकार को पानी से छुपकर देखते हैं और फिर ऐसे जकड़ते हैं कि शिकार अपने आपको बचा भी नहीं पाता है। सोशल मीडिया पर मगरमच्छ और दरियाई घोड़े की भयानक लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। इन्हें लड़ता देख ऐसा लगता है, जैसे ये एक-दूसरे को खा ही जाएंगे। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो की शुरुआत में एक दरियाई घोड़ा पानी में से निकलता नजर आता है। जहां पानी के बाहर किनारे पर पहले से एक मगरमच्छ मौजूद होता है। जिसके बाद ये दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने आते ही एक-दूसरे को गरजते और डराते हुए नजर आ रहे हैं। इन्हें देख ऐसा लग रहा है जैसे ये एक-दूसरे को खा ही जाएंगे। जहां मगरमच्छ अपना मुंह खोले उस दरियाई घोड़े को खाने की कोशिश करता नजर आया तो वहीं दरियाई घोड़ा भी अपना बड़ा सा मुंह खोले मगरमच्छ पर ऐसे लपक रहा है जैसे वह उसे निगल ही जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


दरियाई घोड़ा लगातार मगरमच्छ पर हावी होते जा रहा था तो वहीं मगरमच्छ अपनी जान बचाने के लिए दुम दबाकर भागता नजर आता है। दरियाई घोड़ा उस मगरमच्छ के पीछे उस पर हमला करने के लिए दौड़ता भी है, लेकिन तब तक मगरमच्छ अपनी जान बचाने में सफल हो जाता है।

 

1 करोड़ 60 लाख लोगों ने देख डाला वीडियो

मगरमच्छ और हिप्पो के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई के इस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 करोड़ 60 लाख लोगों ने देख चुके हैं, तो वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। 

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

पानी के खतरनाक खूंखार शिकारियों के इस वीडियो को देखकर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- हिप्पो को अंडरएस्टिमेट करने की गलती ना करे कोई, जब इसे गुस्सा आ जाता है तो यह काल बन जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- असल में पानी का असली सिकंदर दरियाई घोड़ा ही होता है, मगरमच्छ इसे डरकर भागते रहते हैं। 

Science News: मौसम पर हुए नए शोध में वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, ओले हो जाएंगे विनाशकारी और मचाएंगे तबाही

Ajab-Gajab: महिला को सिर्फ ये एक गलती पड़ गई भारी, 6 साल से बंद नहीं हुई आंखें और लगातार बहते रहते हैं आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed