Viral Video: बद्रीनाथ मंदिर के बाहर फोटो खिंचवाने के लिए हुई भयंकर लड़ाई, लोग बोले- बस दिखावे की भक्ति है
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर परिसर में कुछ लोग फोटो खिंचवाने को लेकर भिड़ गए। जब एक व्यक्ति को रोकने की कोशिश की गई तो उसके साथ आया शख्स लड़ाई करने लगा। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते नजर आए, लेकिन दोनों में से कोई भी रुकने को तैयार नहीं था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे तीर्थ स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का प्रतीक रहे हैं। हर साल लाखों लोग कपाट खुलने का इंतजार करते हैं और दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। लेकिन हाल के दिनों में सोशल मीडिया का ऐसा असर हुआ है कि कई लोग यहां भगवान के दर्शन से ज्यादा फोटो और वीडियो बनाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में सामने आए एक वायरल वीडियो से मिलता है, जिसमें बद्रीनाथ मंदिर के सामने श्रद्धालु आपस में झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो की लोग खूब आलोचना भी कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर परिसर में कुछ लोग फोटो खिंचवाने को लेकर भिड़ गए। जब एक व्यक्ति को रोकने की कोशिश की गई तो उसके साथ आया शख्स लड़ाई करने लगा। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते नजर आए, लेकिन दोनों में से कोई भी रुकने को तैयार नहीं था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह झगड़ा फोटो खिंचवाने के चलते हुआ, जो बद्रीनाथ मंदिर के बिल्कुल सामने हुआ।
Kalesh b/w Devotees with each other to get their photos clicked at the gate of Badrinath temple
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 3, 2025
pic.twitter.com/sNRc8VDU2J
फोटो खींचने को लेकर हुआ सारा विवाद
यह भी देखा गया है कि पिछले कुछ साल में सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर्स के वीडियो और तस्वीरों ने इन धामों की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। इसके चलते कई लोग यहां सच्चे मन से पूजा-पाठ करने के बजाय सिर्फ परफेक्ट फोटो और रील बनाने के मकसद से आने लगे हैं। इससे वहां की पवित्रता और अनुशासन पर असर पड़ता दिख रहा है।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया, जिसे खबर लिखने तक 14 हजार से ज्यादा लोग देख चुके थे। इस वीडियो पर यूजर्स ने भी खूब प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “भगवान के घर में भी चैन नहीं, क्या लोग हैं ये।” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “ये लोग दर्शन करने आए थे या फोटोशूट के लिए?” तीसरे यूजर ने लिखा, “जब भगवान से ज्यादा जरूरी इंस्टाग्राम की फोटो हो जाए, तब ऐसा ही होता है।” वहीं चौथे यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा, “ये श्रद्धालु नहीं इंस्टाग्राम के योद्धा हैं।” यही नहीं, लोगों का यह भी मानना है कि यह घटना यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या लोगों के लिए भक्ति अब केवल दिखावा बनकर रह गई है। मंदिर जैसी पवित्र जगहों पर भी सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट फोटो की चाह ने शांति और आस्था का माहौल खराब कर दिया है।