{"_id":"688de1d278f9b8319f002f15","slug":"fathers-tears-welled-up-as-he-applied-turmeric-to-his-daughter-everyones-eyes-got-wet-emotional-video-2025-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: बेटी को हल्दी लगाते ही रोने लगा पिता, बाप-बेटी को रोता देख सबकी आंखों में आ गए आंसू, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: बेटी को हल्दी लगाते ही रोने लगा पिता, बाप-बेटी को रोता देख सबकी आंखों में आ गए आंसू, वीडियो हुआ वायरल
Sat, 02 Aug 2025 03:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 02 Aug 2025 03:31 PM IST
सार
Wedding Viral Video: शादी में कभी-कभी ऐसा पल आता है, जो सभी के आखें नम हो जाती हैं। अब एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर भी लोग भावुक हो गए हैं।
विज्ञापन
बेटी को हल्दी लगाते ही रोने लगा पिता
- फोटो : Instagram/@queen_sonali21
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Wedding Viral Video: शादी में कभी-कभी ऐसा पल आता है, जो सभी के आखें नम हो जाती हैं। अब एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर भी लोग भावुक हो गए हैं। यह वायरल वीडियो लड़की की हल्दी समारोह है। इसमें उसके पिता अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और रोने लगे। यह दृश्य बेहद मार्मिक है कि इसे देखकर बेटी के साथ-साथ वहां मौजूद लोग भी रोने लगे।
विज्ञापन
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब हल्दी की रस्म के दौरान पिता अपनी बेटी के माथे पर हल्दी लगाते हैं, तो अचानक उनकी आंखें नम हो जाती हैं। बेटी के सिर को प्यार से छूते वक्त उनके हाथ कांप रहे थे और वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए।
विज्ञापन
इस दौरान एक महिला रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश करती है और उन्हें गले भी लगाती है। हालांकि एक पिता की ममता और दर्द को संभालना बेहद कठिन काम होता है। पिता को रात देख बेटी भी जोर-जोर से रोने लगती है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Zara Hatke: इन शहरों में मरने पर है रोक, जानिए आखिर क्यों बनाया गया है अजीबोगरीब कानून
वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @queen_sonali21 के अकाउंट शेयर किया गया है और कैप्शन लिखा है, सिर्फ मां का दिल ही सबसे कोमल होता है, लेकिन बेटी की विदाई के समय अक्सर पिता भी टूट जाते हैं।
Viral News: चुड़ैल में मांगी लिफ्ट, बेटे ने देखा चेहरा अगले ही पल तोड़ा दम, पिता ने सुनाई कब्रिस्तान की कहानी
वायरल वीडियो को अभी तक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोग अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, मैं खुद एक बेटी का पिता हूं और ऐसे वीडियो देखकर दिल कांप जाता है। एक अन्य शख्स ने कहा, "पिता के जज्बात को हर कोई नहीं समझ पाता।