फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Father cries out loud as wife gives birth to twins Know the reason behind this AI video Viral

Viral Video: 'ये मेरे बच्चे नहीं हैं', पत्नी ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म तो दहाड़ मारकर रोने लगा पिता

Tue, 04 Nov 2025 11:34 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 04 Nov 2025 11:34 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पेरेंट्स के चेहरे सफेद रंग के हैं और बाल सुनहरे, जबकि नवजात बच्चों की स्किन काफी डार्क है और बाल काले हैं। ये देखकर पिता गुस्से में आ जाता है और बच्चों को अपनाने से साफ इनकार कर देता है।

विज्ञापन
Father cries out loud as wife gives birth to twins Know the reason behind this AI video Viral
डिलीवरी के बाद जुड़वां बच्चों को देख उड़े पिता के होश - फोटो : इंस्टाग्राम @memexsport

विस्तार

दुनिया में जब किसी घर में बच्चे का जन्म होता है तो वो पल खुशी और जश्न से भर जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसने लोगों को खुश नहीं बल्कि हैरान और परेशान कर दिया। वीडियो में एक विदेशी कपल अस्पताल के कमरे में नजर आ रहा है। महिला अपनी गोद में दो नवजात बच्चों को पकड़े हुए फूट-फूटकर रो रही है और पास में खड़ा उसका पति जोर-जोर से चिल्ला रहा है, “ये मेरे बच्चे नहीं हैं।” इस वीडियो ने कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर लिए और लोगों के बीच सवालों की बौछार शुरू हो गई। हालांकि, बता दें कि यह वीडियो एआई से बनाया गया है। आखिर ऐसा हुआ क्या था? आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पेरेंट्स के चेहरे सफेद रंग के हैं और बाल सुनहरे, जबकि नवजात बच्चों की स्किन काफी डार्क है और बाल काले हैं। ये देखकर पिता गुस्से में आ जाता है और बच्चों को अपनाने से साफ इनकार कर देता है। माहौल बेहद भावुक लग रहा है। मां की आंखों से आंसू बह रहे हैं और पिता सदमे में बार-बार वही बात दोहरा रहा है। देखने वालों को लगा कि शायद ये किसी हॉस्पिटल में हुई बच्चों की अदला-बदली का मामला है। लेकिन कुछ लोगों ने शक जताया कि कहीं ये वीडियो नकली तो नहीं?
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Md Rehan (@memexsport)

विज्ञापन
विज्ञापन



एआई से बनाया गया है वीडियो
थोड़ी जांच-पड़ताल करने पर सच्चाई सामने आई। यह वीडियो पूरी तरह फेक था। असल में यह किसी असली घटना का नहीं, बल्कि एआई का खेल था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो को एआई टूल्स की मदद से बनाया गया था। गौर से देखने पर पता चलता है कि वीडियो में बच्चे बिल्कुल हिलते-डुलते नहीं हैं, पिता की बॉडी मूवमेंट्स काफी अजीब लगती हैं और हर फ्रेम में लाइटिंग बदलती रहती है।

रियलिस्टिक तरीके से बना रहा है वीडियो
आजकल टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो चुकी है कि असली और नकली में फर्क करना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। एआई अब सिर्फ तस्वीरें नहीं, बल्कि वीडियो भी इतने रियलिस्टिक तरीके से बना देता है कि आंखें भी धोखा खा जाएं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे एआई के वायरल वीडियोज सामने आ रहे हैं, जो लोगों की भावनाओं से खेलते हैं। कोई झूठी कहानी बनाकर लोगों को रुला देता है तो कोई गुस्सा दिला देता है। इसलिए अब वक्त आ गया है कि हम किसी भी वायरल वीडियो पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed