Viral Video: किसान ने पत्नी संग गाया ऐसा गाना, बॉलीवुड सितारे भी हो गए फैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब रेखा भारद्वाज जैसी बेहतरीन बॉलीवुड गायिका किसी गायक के वीडियो की प्रशंसा करती है, तो आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वह जरूर सुनने लायक होगा। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक किसान ने अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत गाना गाया है। यह गाना (आवाज देके हमें तुम बुलाओ) 1962 की फिल्म 'प्रोफेसर' का है, जिसे लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाया है।
इस वीडियो को ट्विटर पर जितेंद्र जोरावत नामक शख्स ने 22 जून को शेयर किया था, जिसे अब तक 53 हजार बार देखा जा चुका है जबकि दो हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और 500 से ज्यादा लोग वीडियो को रिट्वीट कर चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान और उसकी पत्नी पंजाब के रहने वाले हैं। किसान के इस शानदार गाने को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यहां तक कि बॉलीवुड के मशहूर गायकों ने भी वीडियो को खूब पसंद किया है। रेखा भारद्वाज ने वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा है, 'इस गाने ने मेरा दिन बना दिया। इसे कितनी खूबसूरती से गाया गाया है।' गायक मोहित चौहान ने भी गाने की खूब बड़ाई की है।
फुर्सत के क्षणो मे किसान भाई खेतो मे इस तरह मस्ती करते हैं😅
ऐक बात काबिले गौर हैं कि माननिया @mangeshkarlata दीदी के युगल गाने को जिस तरह निभाया है,बहुत प्रशंसनीय है,
आप भी देखिए..😇🙋♂️@Singer_kaushiki @desi_thug1@VertigoWarrior@AarTee03 @SureshM46 @pooran775@Anilthesoldier pic.twitter.com/PMjvJs99CS— Jitendra S Jorawat (@sighspeaks) June 22, 2020
Made my morning .. how beautifully they sing.. with nuances, soulful rendition .. they are enjoying and so am i .. i am feeling overwhelmed ... ❤️❤️❤️❤️❤️ https://t.co/oO6HjQpJmN
— rekha bhardwaj (@rekha_bhardwaj) June 23, 2020
Singing in the fields...they can feel it.. beautiful. https://t.co/hVGCbSgNDn
— Mohit Chauhan (@_MohitChauhan) June 23, 2020