फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Family was enjoying a picnic then an elephant entered then people ran away Video goes Viral on Internet

Viral Video: मजे से पिकनिक मना रहा था परिवार, तभी घुस गया हाथी, फिर खाना छोड़कर जान बचाने भागे लोग

Fri, 13 Jun 2025 03:30 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 13 Jun 2025 03:30 PM IST
सार

Viral Video: हाल ही में, एक ऐसा ही मामला सामने आया, जब असम और अरुणाचल की सीमा के पास एक पिकनिक स्पॉट पर एक जंगली हाथी पहुंच गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Family was enjoying a picnic then an elephant entered then people ran away Video goes Viral on Internet
जंगल में हाथी ने मचाई अफरा-तफरी - फोटो : एक्स@ParveenKaswan

विस्तार

असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां लोग प्रकृति का आनंद लेने जाते हैं। यहां की हरियाली, पहाड़ और शांति भरा माहौल लोगों को खूब पसंद आता है। यही वजह है कि छुट्टियों या वीकेंड पर लोग यहां परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। लोग फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं, लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपकी इस पिकनिक में किसी जानवर की एंट्री हो जाए तो कैसे अफरा-तफरी मच जाएगी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जंगल के इलाकों की एक खास बात यह है कि ये जंगलों के पास हैं। ऐसे में यहां जंगली जानवरों का आना-जाना नॉर्मल बात है। कई बार यह बात खतरनाक भी साबित हो सकती है। हाल ही में, एक ऐसा ही मामला सामने आया, जब असम और अरुणाचल की सीमा के पास एक पिकनिक स्पॉट पर एक जंगली हाथी पहुंच गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 


वीडियो देख लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीन कासवान ने यह वीडियो अपने X अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने इसके साथ यह भी बताया कि किस तरह इंसानों और जानवरों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। अब तक इस वीडियो को 61 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि प्रशासन को ऐसे इलाकों में जाने पर रोक लगानी चाहिए ताकि किसी को नुकसान न हो। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि असली गलती इंसानों की है, क्योंकि वे ही जानवरों के इलाके में जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे इलाकों में पिकनिक की इजाजत नहीं होनी चाहिए, इससे लोगों और जानवरों दोनों को खतरा होता है।” वहीं किसी और ने कहा, “हाथी अपने घर में था। हम ही वहां घुस गए।” एक और यूजर ने सुझाव दिया कि वन विभाग को ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए पहले से तैयारी करनी चाहिए।

जंगली जानवरों की सुरक्षा भी है जरूरी
 सोशल मीडिया पर इस घटना से साफ है कि हमें जंगल और जानवरों के इलाकों का सम्मान करना चाहिए। जहां जंगल शुरू होता है, वहां इंसानों को रुक जाना चाहिए। अगर हम जानवरों की दुनिया में दखल देंगे, तो इसका नतीजा खतरनाक हो सकता है। हमें प्रकृति की खूबसूरती देखने जरूर जाना चाहिए, लेकिन साथ ही हमें यह भी याद रखना चाहिए कि वहां रहने वाले जानवर भी उतने ही जरूरी हैं। उनकी सुरक्षा और आराम में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमें अपनी सीमाएं समझनी होंगी।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed