फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   emotional post man crying lonely at borivali railway station in mumbai goes viral

Viral: रेलवे स्टेशन पर खामोशी से रो रहा था शख्स, पूछने पर दिया ऐसा जवाब, जानकर रो देंगे आप

Wed, 12 Nov 2025 06:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Nov 2025 06:22 PM IST
सार

Viral: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाली पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें आप एक शख्स बैठकर रोते हुए देख सकते हैं। पोस्ट को शेयर करने वाले शख्स ने  बताया है कि आखिर शख्स क्यों रो रहा था।

विज्ञापन
emotional post man crying lonely at borivali railway station in mumbai goes viral
रेलवे स्टेशन पर खामोशी से रो रहा था शख्स, पूछने पर दिया ऐसा जवाब - फोटो : Instagram

विस्तार

Viral: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाली पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें आप एक शख्स बैठकर रोते हुए देख सकते हैं। पोस्ट को शेयर करने वाले शख्स ने  बताया है कि आखिर शख्स क्यों रो रहा था। इस वीडियो पर लोग अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर tilakdevdubey नाम के अकाउंट से पोस्ट को शेयर किया गया है। इसमें एक आदमी मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर चुपचाप बैठा दिखता है। प्लेटफॉर्म लगभग खाली था और पोस्ट को शेयर करने वाला शख्स खुद अपनी ट्रेन मिस कर चुका था। उन्होंने बताया कि जब बाईं ओर देखा, तो एक और व्यक्ति सिर झुकाए, आंसुओं से भरी आंखों के साथ बैठा था- रो रहा था, लेकिन बिना आवाज के। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि वो रो रहा था, लेकिन वो किसी को दिखाना नहीं चाहता। वह सिर्फ अपने दर्द को बाहर निकालना चाहता था। उन्होंने आगे पोस्ट में लिखा कि उन्होंने उस व्यक्ति से जाकर पूछा, ''क्या आप ठीक हैं?'' आदमी ने सिर उठाकर सिर्फ इतना कहा, “बस कुछ याद आ गया... शुक्रिया पूछने के लिए। फिर वह खामोश हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Tilak Dubey (@tilakdevdubey)




Mystery of Pompeii: इस प्राचीन शहर में अचानक इंसान से लेकर जानवर तक बन गए थे पत्थर, कहानी जानकर कांप जाएगी रूह

उन्होंने  आगे लिखा वो ऐसे देख रहा था जैसे किसी ऐसे ट्रेन का इंतजार कर रहा हो जो कभी आने वाली नहीं। शायद उसने किसी को खो दिया था या खुद को। इस पंक्ति ने लोगों के दिलों को छू लिया। उन्होंने लिखा, “मर्द भी रोते हैं, लेकिन खामोशी में। क्योंकि कभी-कभी दर्द की भाषा सिर्फ शांति होती है। 

Ajab-Gajab: दुनिया का ऐसा अनोखा देश जहां नहीं है एक भी सांप, जानिए आखिर क्या है वजह

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रही है। इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि आपने बहुत खूबसूरती से मर्दों की नर्मी और उनके दर्द को दिखाया। एक अन्य शख्स ने लिखा है, हर आदमी इस दर्द से गुजरता है, एक गले लगाना बहुत कुछ बदल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed