फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   elephant attack on girl video while luring for bananas watch incident video

Elephant Video: हाथी को केले का लालच देना पड़ा भारी, नाराज गजराज ने लड़की को उठाकर पटका, फिर...

Mon, 01 May 2023 12:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 01 May 2023 12:45 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जंगल में एक हाथी धीरे-धीरे आगे की तरफ बढ़ रहा है। उसके आगे चल रही एक विदेश लड़की अपने हाथ में केले का एक पूरा डंठल ली हुई है।

विज्ञापन
elephant attack on girl video while luring for bananas watch incident video
Elephant Viral Video - फोटो : Twitter@susantananda3

विस्तार

Elephant Viral Video: जानवरों के वीडियो से इंटरनेट भरा पड़ा है। सोशल मीडिया पर अक्सर जानवर और इंसान के बीच के प्यार का वीडियो देखने को मिलता है। जानवरों को लोग अपने हाथों से खाना खिलाते हैं और प्यार करते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन


विशालकाय और शक्तिशाली जानवरों में हाथी शामिल है। यह जानवर जितने शांत स्वभाव का है, वह उतने ही तेज दिमाग और गुस्सैल स्वभाव के भी होते हैं। कभी-कभी लोगों को हाथी से प्यार जताना भारी पड़ जाता है, क्योंकि हम उनके स्वभाव से अनजान होते हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की हाथी को कुछ खिलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा होता है कि लोगों की सांसे थम जाती हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जंगल में एक हाथी धीरे-धीरे आगे की तरफ बढ़ रहा है। उसके आगे चल रही एक विदेश लड़की अपने हाथ में केले का एक पूरा डंठल ली हुई है और दूसरे हाथ में एक केला लेकर उसे खिलाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि लड़की केला खिलाने के लिए हाथी को आगे बुला रही है। लड़की का वीडियो कोई मोबाइल कैमरे में शूट कर रहा है। हाथी को केला दिखाकर लड़की उसे आगे बुलाने के लिए प्रेरित करती है, लेकिन लड़की की इस हरकत से हाथी क्रोधित हो रहा था। 

केला खाने के लिए हाथी आगे बढ़ रहा था, लेकिन लड़की केला खाने को दे नहीं रही थी। इस पर हाथी क्रोधित हो जाता है और अपनी सूड़ से लड़की पर हमला कर देता है। वीडियो देखकर लगता है कि लकड़ी थोड़ी दूर जाकर गिरती है और उसे चोटें भी आई होंगी। 14 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर लोगों की सांसे थम गईं।

Time Traveller: टाइम ट्रवैलर का खौफनाक दावा, धरती पर जल्द आने वाली है तबाही, जाएंगी हजारों जानें




Optical Illusion: इस तस्वीर में 9 के बीच छिपा है 6, सिर्फ बाज जैसी नजर वाले ही पांच सेकेंड में ढूंढ सकते हैं

आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, "आप एक हाथी को मूर्ख नहीं बना सकते, भले ही वह पालतू हो। कैद में रहने वाले सबसे बुद्धिमान जानवरों में से हाथी एक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed