फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   During the jaimala ceremony the bride and groom threw garlands on each other Video goes viral

Viral Video: जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे पर फेंकी वरमाला, फोटोग्राफर भी हुआ परेशान, देखें वीडियो

Tue, 15 Apr 2025 11:07 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 15 Apr 2025 11:07 AM IST
सार

Jaimala Ceremony: हाल ही में, एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो देखते ही हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। इसमें दूल्हा-दुल्हन की वरमाला सेरेमनी कुछ ऐसी हुई कि इंटरनेट पर हंगामा मच गया है। इस वीडियो को देख लोग पेट पकड़- पकड़कर हंस रहे हैं और दूल्हा-दुल्हन के व्यवहार का भी खूब मजाक उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन
During the jaimala ceremony the bride and groom threw garlands on each other Video goes viral
दूल्हा-दुल्हन ने फेंकी वरमाला - फोटो : इंस्टाग्राम @shyam5413babu

विस्तार

शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सोशल मीडिया नए-नए वीडियोज और रील्स की बाढ़ आ गई है। इंस्टाग्राम पर आए दिन दूल्हा-दुल्हन के डांस वीडियोज वायरल होते रहते हैं और लोगों का मनोरंजन करते रहते है। हालांकि, अब तो आलम ये है कि शादी में मौजूद पंडित जी भी अपने यूनिक अंदाज से वायरल होने लगे हैं। हाल ही में, एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो देखते ही हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। इसमें दूल्हा-दुल्हन की वरमाला सेरेमनी कुछ ऐसी हुई कि इंटरनेट पर हंगामा मच गया है। इस वीडियो को देख लोग पेट पकड़- पकड़कर हंस रहे हैं और दूल्हा-दुल्हन के व्यवहार का भी खूब मजाक उड़ा रहे हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ यह वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं, दोनों के हाथ में वरमाला है और सामने फोटोग्राफर उनके खूबसूरत फोटो क्लिक करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन जैसे ही दुल्हन माला पहनाने की कोशिश करती है, वो उसे दूल्हे पर डालने की बजाय फेंक देती है और दूल्हे ने भी कोई कम नहीं किया, उसने भी माला सीधे दुल्हन की ओर फेंकी और माला नीचे गिरते हुए टूट जाती है। यह सब देखकर वहां के लोग भी हैरान रह जाते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि जब मन नहीं मिल रहा है तो शादी करने की क्या जरूरत है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shyam Babu (@shyam5413babu)




फोटोग्राफर हुआ बहुत परेशान
इस सबको देख फोटोग्राफर परेशान हो जाता है। उसे लगता है कि शादी का पूरा पोज खराब हो गया है, तो वह स्टेज पर चढ़कर खुद माला को ठीक करने लगता है। दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर खुशी तो दूर, एक ठंडा सा एक्सप्रेशन था, जैसे उनका मन कहीं और था। इन सबको देखकर सोशल मीडिया पर लोगों के प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है।

सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है ये वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @shyam5413babu नामक अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं। इसके साथ ही करीब दो हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो के नीचे लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "कड़वा सच है। आजकल अच्छे लड़के शादी से डरने लगे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "तुम मुझे भूल क्यों नहीं जाती हो सिमरन?" एक और यूजर ने लिखा, "भाई, जब मन नहीं मिल रहा तो कम से कम वरमाला डालते वक्त सिर तो झुका लो।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed