Video: दुल्हन ने केक खाने से किया मना, तो गुस्से में दूल्हे ने उठाया ऐसा कदम, स्टेज पर लड़ाई का वीडियो वायरल
Dulha Dulhan Kalesh Video: शादी के जश्न के बीच दुल्हन पहले स्टेज पर केक काटती है और प्यार से दूल्हे को अपने हाथों से खिलाती है। कैमरे की तरफ पोज देकर वह पूरे रीति-रिवाज निभाती दिखती है, लेकिन जब दूल्हे की बारी आती है, तो माहौल बदल जाता है।
विस्तार
Dulha Dulhan Kalesh Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के कई वीडियो वायरल होते हैं। अब इस बीच शादी के मंच पर दूल्हा-दुल्हन के नोकझोक का वीडियो वायरल हो रहा है। स्टेज पर दुल्हन ने केक खाने से इंकार कर दिया, जिससे दूल्हा नाराज हो गया और ऐसा कदम उठा लिया जिससे पूरा माहौल बिगड़ गया।
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। यह 30 सेकेंड से भी कम समय का वीडियो है, लेकिन इसमें जो हुआ उसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
शादी के जश्न के बीच दुल्हन पहले स्टेज पर केक काटती है और प्यार से दूल्हे को अपने हाथों से खिलाती है। कैमरे की तरफ पोज देकर वह पूरे रीति-रिवाज निभाती दिखती है, लेकिन जब दूल्हे की बारी आती है, तो माहौल बदल जाता है।
Groom got angry on wedding stage after bride refused to Eat Wedding Cake:
pic.twitter.com/xvwQ5xUp42— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 24, 2025
Mysterious Fort: समुद्र में स्थित है ये रहस्यमयी किला, आज तक कोई नहीं जीत सका, मीठे पानी की झील है पहेली
दूल्हा जैसे ही केक लेकर दुल्हन की तरफ बढ़ता है, वह अपना चेहरा दूसरी तरफ कर लेती है और फिर शाही कुर्सी पर बैठ जाती है। यह हरकत दूल्हे को बिल्कुल पंसद नहीं आता है। गुस्से में तमतमाए दूल्हे ने हाथ में पकड़ा केक दुल्हन के ऊपर फेंक देता और इसके बाद केक टेबल पर लात मारते हुए स्टेज से नीचे उतर जाता है। यहीं पर वीडियो खत्म हो जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग से जुड़ी दिलचस्प बातें, जानकर हो जाएंगे हैरान
इस वायरल वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक शख्स ने लिखा, भाई का ईगो शादी से बड़ा था। एक अन्य शख्स का कहना है कि एक दिन तो मिला था खुशी मनाने का, उसमें भी गुस्सा आ गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।