फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dubai also witnessed the craze for Diwali the entire city bathed in lights and glitter video goes viral

Viral Video: दुबई में भी दिखा दिवाली के त्योहार का क्रेज, रोशनी और जगमगाहट से नहाया पूरा शहर, वीडियो वायरल

Sat, 18 Oct 2025 04:35 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 18 Oct 2025 04:35 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर अपनी कार में बैठकर दुबई की सड़कों का नजारा दिखा रही हैं। कैमरे में शहर के ऊंचे टावर, डाउनटाउन की बिल्डिंग्स और मॉल्स, सभी जगह रोशनी की चमक में नहाई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Dubai also witnessed the craze for Diwali the entire city bathed in lights and glitter video goes viral
दीपावाली पर रोशनी से नहाया दुबई - फोटो : इंस्टाग्राम @lifebetweensweetandsalt

विस्तार

दुबई का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में चमचमाती इमारतें, गगनचुंबी टावर, महंगी कारें और सोने की गलियां उभरती हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दुबई का ये आम दृश्य नहीं बल्कि वहां की सड़कों पर दीवाली का खास नजारा दिख रहा है। वीडियो में रात के समय शहर की सड़कों, इमारतों और गलियों को दीयों और रोशनी से सजाया गया है। ऐसा लगता है जैसे दुबई में भारतीय त्योहार की खुशबू फैल गई हो। वीडियो देखने वाले लोग कह रहे हैं, “दुबई में भी अब दीवाली के रंग दिखने लगे हैं।” आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर अपनी कार में बैठकर दुबई की सड़कों का नजारा दिखा रही हैं। कैमरे में शहर के ऊंचे टावर, डाउनटाउन की बिल्डिंग्स और मॉल्स, सभी जगह रोशनी की चमक में नहाई नजर आ रही हैं। कई स्थानों पर हैप्पी दिवाली के बोर्ड भी झिलमिला रहे हैं। यह सब देखने में बिल्कुल ऐसा लग रहा है जैसे भारत के किसी बड़े शहर की सड़कों पर दीपावली का जश्न चल रहा हो।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Nikita Pancholi (@lifebetweensweetandsalt)

विज्ञापन
विज्ञापन



दुबई में दिखी दिवाली की चमक
दिलचस्प बात यह है कि यह सब उस देश में हो रहा है जहां करीब 75 प्रतिशत आबादी मुस्लिम समुदाय से जुड़ी है। इसके बावजूद भारतीय संस्कृति का त्योहार इतनी धूमधाम से मनाया जा रहा है, यह किसी अजूबे से कम नहीं है। वीडियो ने यह साबित कर दिया कि भारतीय संस्कृति अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रही, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपनी पहचान बना चुकी है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे देखने वालों की संख्या में तेजी आ गई। लोग इसे शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में अपने विचार लिख रहे हैं। कोई कह रहा है, “दुबई में रहकर भी भारत जैसा एहसास हो रहा है।” वहीं कुछ यूजर्स इसे “असली ग्लोबल इंडिया” की झलक बता रहे हैं। कई लोगों ने इसे भारत और यूएई के मजबूत रिश्तों का प्रतीक भी बताया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर lifebetweensweetandsalt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो की यह धूम यह साबित करती है कि चाहे लोग कितनी भी दूर क्यों न हों, भारतीय त्योहार और संस्कृति की चमक हर जगह महसूस की जा सकती है। कुल मिलाकर दुबई की गलियों में दिखती यह जगमगाती दीवाली न केवल भारतीय संस्कृति की शक्ति को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि त्योहार की खुशी सीमाओं से परे फैल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed