फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Donald Trump netanyahu Buffalo In Bangladesh Goes Viral On Social Media

Viral: बांग्लादेश में ट्रंप और नेतन्याहू नाम के भैसों का क्रेज, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Mon, 18 May 2026 02:08 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 18 May 2026 02:08 PM IST
सार

Viral: बांग्लादेश में इन दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नाम के भैसों का क्रेज देखने को मिल रहा हैं। इन दोनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। 

विज्ञापन
Donald Trump netanyahu Buffalo In Bangladesh Goes Viral On Social Media
बांग्लादेश में ट्रंप और नेतन्याहू नाम के भैसों का क्रेज - फोटो : एक्स/@Alhamdhulillaah/@NP__Oficial

विस्तार

Viral: बांग्लादेश में ईद-उल-अजहा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर वहां के दो भैंसे लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। इन भैसों की खासियत उनका स्वभाव और चेहरा है। इन भैसों को लोग  दुनिया के दो बड़े नेताओं से जोड़ रहे हैं। इसके कारण इनका नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नाम पर रखा है। 

विज्ञापन


ढाका के पास मौजूद फार्मों में यह भैसें रखे गए हैं, जिनको देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई है। इन भैसों के साथ लोग फोटो और सेल्फी ले रहे हैं। सोशल मीडिया इनके वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप नाम के भैंसे का वजन करीब 700 किलो है। उसकी हल्की हल्की चमड़ी है और बाल सुनहरे रंग के हैं। इसे देखकर लोग उसे ट्रंप से जोड़ रहे हैं। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि वह देखने में भले ही ट्रंप की तरह दिखता है, लेकिन उसका स्वभान काफी शांत और नरम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Alien News: अमेरिका के पास हैं 4 प्रजाति के एलियन, CIA से जुड़े वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भैंसे के मालिक के छोटे भाई ने उसका यह नाम रखा है। उन्होंने बताया है कि अल्बिनो भैंसों का आमतौर पर स्वभाव शांत होता है, जब तक उन्हें कोई उकसाए नहीं। बताया जा रहा है कि यह भैंसा बिक भी चुका है। 
 

Doomsday: क्या नवंबर में इस तारीख को खत्म हो जाएगी दुनिया? 1960 में वैज्ञानिक ने की थी डरावनी भविष्यवाणी

बेंजामिन नेतन्याहू नाम का भैंसा भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस भैंसे का वजन 750 किलो है। यह भैंसा काफी आक्रामक है। वो अक्सर तेज आवाज निकालता है। वह लोगों को मारने के लिए दौड़ता है। अब यह दोनों भैंसे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed