White House Video: ट्रंप की पोती ने दिखाया व्हाइट हाउस का सीक्रेट रूम, जहां हर तरफ है सिर्फ सोना ही सोना
Viral: सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति के घर व्हाइट हाउस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो डोनाल्ड ट्रंप की पोती काई ट्रंप ने शेयर किया है। इसकी काफी चर्चा हो रही है।
विस्तार
Viral: अमेरिकी राष्ट्रपति के घर व्हाइट हाउस की इन दिनों चर्चा हो रही है। इस बार व्हाइट हाउस की चर्चा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोती काई ट्रंप ब्लॉग की वजह से हो रही है। काई ट्रंप ने व्हाइट हाउस के भीतर एक वीडियो बनाया है। इस दौरान उन्होंने घर के उन हिस्सों को भी दिखाया है, जिनकी तस्वीरें और वीडियो बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने जिम से लेकर ओवल हाउस तक को दिखाया है। अब यह ब्लॉग चर्चा का विषय बन गया है।
काई ट्रंप ने टूर में उन जगहों को भी दिखाया है, जिन्हें आमतौर पर नहीं दिखाया जाता है। इस दौरान उन्होंने बॉलिंग एली, गोल्फ सिमुलेटर रूम, जिम और प्राइवेट ड्रेसिंग रूम तक दिखाए। इस दौरान काई ने जानकारी दी कि वो व्हाइट हाउस के उस ऐतिहासिक कमरे में भी रही हैं, जिसे लिंकन बेडरूम कहा जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काई पहले व्हाइट हाउस के ग्राउंड फ्लोर को दिखाती हैं और फिर वो सेकेंड फ्लोर पर जाती हैं।
यहां पर व्हाइट हाउस के अलग-अलग हिस्सों दिखाती हैं, जिसके बाद वो रेड रूम में जाती है। इस रूम की की दीवारें लाल रंग की हैं। इसके बाद वो एक ब्लू रूम दिखाती हैं, जहां हर तरफ नीला रंग दिख रहा है।
Kai Trump shows off the inside of her home which happens to be the White House
— yoxic (@yoxics) June 24, 2026
giving a tour of rooms the public rarely gets to see like the Oval Office, where her grandfather and President Donald Trump holds official meetings and conducts business pic.twitter.com/fen60uSrov
वैज्ञानिकों की चेतावनी: अमेरिका में आ सकता है वेनेजुएला से भी शक्तिशाली भूकंप, धरती में समा जाएगा ये शहर
काई ने ओवल ऑफिस को भी दिखाया है, जहां हर तरफ गोल्ड कलर नजर आ रहा है, जो सोना है। उसके बारे में काई कहती हैं कि यहां सबकुछ सोने का है और उनके दादा यानी ट्रंप को सोना बेहद अच्छा लगता है। इसके कारण उन्होंने उसमें काफी सोना लगवाया है।
Viral: टूटा वायलिन बजाकर गुजारा करते हैं 80 साल के गरीब बुजुर्ग, वीडियो देख आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ
ओवल ऑफिस में दीवारों से लेकर वहां रखे सामान भी सोने हैं। उन्होंने बताया कि वहां हर चीज को सोने का बनाया गया है। इसके बाद वो ट्रंप की डेस्क भी दिखाती हैं। यहां पर एक गोल्ड की ट्रे रखी है और उसमें कई सारे पेन दिख रहे हैं। साथ ही वो गोल्ड के कोस्टर्स भी रखे हैं। वहां पर एक बटन लगा है, जिसे डाइट कोक बटन कहा जाता है। उन्होंने दिखाया कि उस कमरे में पेटिंग्स लगी हैं और कमरा काफी भव्य दिख रहा है। अब उनके वीडियो पर लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है।