{"_id":"5de379138ebc3e54ba582d50","slug":"doctors-found-more-than-700-tapeworms-in-body-of-a-man-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शख्स को लगातार पड़ रहे थे दिमागी दौरे, रिपोर्ट में सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
शख्स को लगातार पड़ रहे थे दिमागी दौरे, रिपोर्ट में सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 01 Dec 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay/Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी-कभी लोगों के साथ कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जो डॉक्टरों को भी हैरान कर देती हैं। चीन में भी एक शख्स के साथ कुछ ऐसी ही हैरान करने वाली घटना घटी। यहां रहने वाले 46 वर्षीय झू जॉन्गफा को लगातार दिमागी दौरे पड़ रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जब वहां उनका एमआरआई स्कैन किया गया तो रिपोर्ट देखकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
दरअसल, झू के शरीर में 700 से अधिक परजीवी टेपवर्म पाए गए, जो उनके दिमाग और गुर्दे तक पहुंच चुके थे। रिपोर्ट के मुताबिक, टेपवर्म के अंडे पहले पेट तक पहुंचे और उसके बाद खून के जरिए पूरे शरीर में फैल गए। डॉक्टरों ने बताया कि ये टेपवर्म अधपके सूअर के मांस के जरिए झू के शरीर में पहुंचे थे और उनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉक्टरों के मुताबिक, झू टीनिएसिस नाम की बीमारी से पीड़ित था, जो टेपवर्म टीनिया सोलियम संक्रमण से होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झू ने बताया कि उसने एक महीने पहले सूअर का मांस खाया था, लेकिन वह पूरी तरह से पका था या नहीं, इसके बारे में उन्हें नहीं पता। झू पेशे के एक मजदूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉक्टरों ने बताया कि इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को तेज सिरदर्द, आंखों के सामने अंधेरा छा जाना, दौरे पड़ना और भूलने की बीमारी हो जाती है। कई बार इस बीमारी के लक्षण संक्रमण के कुछ हफ्तों बाद दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
झेझियांग यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन से सम्बद्ध अस्पताल के डॉक्टर हुआंग जियानरॉन्ग के मुताबिक, झू को एंटी-पैरासिटिक दवाएं देकर उनके शरीर से टेपवर्म और उसके लार्वा को खत्म कर दिया गया है। फिलहाल शरीर पर इसका असर कम करने के लिए इलाज जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।